{"_id":"699306083775aacdfe02d4c6","slug":"stray-dog-beaten-to-death-in-gwalior-search-underway-for-youth-based-on-video-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3957902-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो के आधार पर युवक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो के आधार पर युवक की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 07:51 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक द्वारा आवारा कुत्ते पर बर्बरता का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक ने आवारा कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ते को मारने का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है उसे युवक की भी तलाश कर रही है।
यह घटना भितरवार के वार्ड क्रमांक 12 की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लगातार लाठियों से कुत्ते पर हमला कर रहा है।कुत्ता दर्द से तड़पता रहा और युवक उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद युवक के इस कृत्य की व्यापक आलोचना हो रही है। लोगों ने बेजुबान जानवर के प्रति ऐसी क्रूरता पर चिंता व्यक्त की है।
सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आवारा कुत्ता घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान युवक लाठी लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं।जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह आवारा कुत्ता गली में कुछ लोगों की पीछे पड़ गया था। इसके साथ ही युवक पर भी वह हमला कर चुका था। इसलिए युवक पिछले पांच दिन से लगातार लाठी लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था, लेकिन मौका मिलते ही वह धीरे-धीरे उसे आवारा कुत्ते के पास पहुंचा और उसके बाद उसे पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉग प्रेमी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो हम सभी मिलकर थाने में इसका विरोध करेंगे और आरोपी युवक पर करवाई करवाएंगे। मामले को लेकर भितरवार के एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है, तो तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।