ग्वालियर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाकर निकल रही दुल्हन की डोली को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने डीजे जब्त कर बारातियों को थाने में बैठा लिया। अब पुलिस डीजे संचालक पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं, दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने के लिए थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से डीजे को छोड़ने की सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को घर जाने के लिए कह दिया, जबकि दूल्हे के जीजा और कुछ बारातियों के साथ डीजे संचालक को थाने में ही रोक लिया गया।
ये भी पढ़ें:
मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी
पुलिस का कहना है कि डीजे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर यातायात प्रभावित कर रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर उसे रोका गया। अब चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें:
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम
दरअसल, ग्वालियर जिले के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह सोमवार रात को बारात लेकर ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के हरनामपुरा बजरिया में दुल्हन को लेने पहुंचे थे। रात भर शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। सुबह जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो बारात में आए लोगों ने डीजे के साथ विदाई शुरू कर दी। जैसे ही दुल्हन की डोली तेज आवाज में बज रहे डीजे के साथ थाटीपुर थाना के सामने पहुंची, पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बारातियों ने बात नहीं मानी तो पुलिस ने डीजे और बारातियों को थाने में बैठा लिया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन भी कुछ देर तक थाने के बाहर गाड़ी में बैठे रहे।