{"_id":"67457241390e6624430c8743","slug":"case-registered-against-bjp-leader-and-others-after-killing-dalit-family-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2354927-2024-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: दलित परिवार को मारने के बाद भाजपा नेता सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: दलित परिवार को मारने के बाद भाजपा नेता सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज, घटना का वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 03:39 PM IST
Link Copied
घर के बाहर बाथरूम बनाने की बात पर भाजपा नेता अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ दलित परिवार के घर पहुंचे और दबंगई दिखाई। इस दौरान दोनों पक्षों में हिंसक विवाद हो गया। विवाद के दौरान दलित परिवार के सदस्य को जूते-चप्पल तथा बाल खींचकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी भाजपा नेता सहित उनके माता-पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
रामनगर शाह नाला निवासी अनिल झारिया तथा वर्षा झारिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि पट्टे की जमीन में उनका परिवार तीन दशकों से निवासरत है। घर के बाहर बाथरूम बना रहे थे। जिसका विरोध भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी माता-पिता तथा साथियों के साथ उनके घर आया और बच्चों को गाड़ियों में बैठाने लगा। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट प्रारंभ कर दी। इस दौरान भाजपा नेता, उसकी मां तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जूते से मारा है और पत्नी के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा।
घटना के बाद भाजपा नेता ने तिलवारा थाने पहुंचकर दलित परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना के वीडियो के साथ न्याय की गुहार लगाई थी। तिलवारा पुलिस ने देर रात भाजपा नेता तथा उनके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एसटीएससी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के भाई द्वारा दर्ज करवाई गयी है। उसने बताया कि आरोपियों ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह परिवार सहित रिश्तेदार के घर चला गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।