Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News Tempo Traveller returning after dropping off devotees caught fire major accident averted
{"_id":"67449571b52075898d032368","slug":"fire-breaks-out-in-tempo-traveler-returning-after-dropping-off-devotees-major-accident-averted-sagar-news-c-1-1-noi1338-2353323-2024-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वापस लौट रही टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वापस लौट रही टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 10:26 PM IST
Link Copied
सागर जिला अंतर्गत खुरई नगर के सुभाष वार्ड में रविवार रात लगभग दो बजे धार्मिक स्थल भ्रमण करके लौटे श्रद्धालुओं को उतारने के बाद अचानक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने दमकल के साथ मिलकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक ट्रैवलर गाड़ी पूरी जल चुकी थी।
खुरई के सुभाष वार्ड में मस्जिद के पास रात लगभग दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दर्जन भर श्रद्धालुओं को टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से उतारने के एक मिनट बाद ही आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन चालक उसे समझ पाता इससे पहले वह आग के गोले में बदल गई। वाहन चालक ने तुरंत अपने मालिक विजय अहिरवार को संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद शहरी थाना पुलिस भी पहुंच गई। दमकलकर्मी रवि अहिरवार ने सूचना मिलते अपने स्तर पर अधिकारियों को संपर्क कर तुरंत दमकल से आग पर काबू पाया।
जानकारी देते हुये विजय अहिरवार ने बताया कि रविवार की सुबह उसने अपनी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी को देव दर्शन के लिये छतरपुर भेजा था, जिसमें लगभग एक दर्जन श्रृद्धालु थे। रात लगभग दो बजे वापस लौटकर मस्जिद के पास सवारियों को उतारने के कुछ देर बाद गाड़ी में आग लग गई। आग तो बुझाई गई, लेकिन पूरी गाड़ी जल गई। उसने सेकेंड हैंड सात लाख की खरीदी थी। पूरा नुकसान हो गया। यह समझ नहीं आ रहा है कि आग कैसे लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।