{"_id":"6744518d5db570a00a0be69d","slug":"video-raebareli-calta-tarana-sa-calta-samaya-yatara-ka-satalna-bgaugdha-paltafarama-para-gara-gabhara-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: चलती ट्रेन से चलते समय यात्री का संतुलन बिगड़ा, प्लेटफार्म पर गिरा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: चलती ट्रेन से चलते समय यात्री का संतुलन बिगड़ा, प्लेटफार्म पर गिरा, गंभीर घायल
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
साकेत नगर मोहल्ला निवासी तेज बहादुर (40) अपने पैतृक गांव निहस्था से ट्रेन में सवार होकर लालगंज आ रहा था तभी रायबरेली की ओर जा रही ट्रेन संख्या 04248 पैसेंजर के स्टेशन पहुंचने पर वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह प्लेटफार्म पर दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई।
स्टेशन में मौजूद आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से उतर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर कर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।