सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The gang of thieves had come from Dhar and showed their skills in the city

MP: धार से आकर चोर गिरोह ने जबलपुर में की चोरी, 8.80 लाख के जेवर बरामद; इन जगहों पर वारदात को दिया अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 03:11 PM IST
The gang of thieves had come from Dhar and showed their skills in the city

खमरिया और गोरा बाजार क्षेत्र में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने धार जिले से दबोचा है। इनके साथ एक ऐसे खरीददार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो चोरी के जेवर खरीदता था। पुलिस ने गिरोह से कुल 8 लाख 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इसी तरह गढ़ा पुलिस ने भी पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इनसे भी लाखों रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।

एएसपी आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी कि खमरिया वसुंधरा विहार निवासी बैंक कर्मी मोहित तिवारी के सूने घर का ताला तोड़कर आरोपियों ने 10 लाख रुपये के जेवर और 5 लाख रुपये नगद चुरा लिए थे। इसी तरह गोरा बाजार क्षेत्र में नितिन कुमार मलिक और बिलहरी मां नर्मदा सिटी होम्स निवासी किरण यादव के घर से भी लाखों के जेवर और नगदी चोरी हुई थी।

पढ़ें:  बीजेपी विधायक संजय पाठक की माइनिंग कंपनी से होगी 443 करोड़ की वसूली, शिकंजा कसते ही ये दी सफाई; जानें

जांच के दौरान धार जिले के उड़न सिंह मेढा और सरम सिंह मेढा के नाम सामने आए। पता चला कि ये दोनों बिजावर (जिला छतरपुर) की जेल में बंद हैं। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, तो दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने सौरभ सिंह, अदन सिंह, मान्या, सुकरु, मोहब्बत के साथ मिलकर वारदातें कीं। चोरी के जेवर उन्होंने धार जिले के ही मुकेश सोनी को बेचे, और जेवर व नकदी से मिली रकम आपस में बांटकर खर्च कर दी।

मुकेश सोनी के पास से पुलिस ने सोना 68.432 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये है, एक पुरुषों की अंगूठी 1.920 ग्राम, मंगलसूत्र 1.540 ग्राम, लेडीज चैन 5.450 ग्राम, एक चांदी का फैंसी कंठन, तीन जोड़ी पायल, चांदी के गिलास, कटोरी, चम्मच, बचकानी चूड़ा, सिंगूरदानी और बिछिया बरामद किए हैं। बरामद जेवर की कुल कीमत 8 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सरम सिंह, उड़न सिंह, अदन सिंह और मुकेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौरभ सिंह, मान्या, सुकरु, मोहब्बत और दीना की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी शातिर नकबजन हैं, जो फोर-व्हीलर वाहनों से घूम-घूमकर चोरी करते हैं। गिरोह ने बोलेरो वाहन से जबलपुर आकर खमरिया क्षेत्र के घाना में और अर्टिगा कार से गोरा बाजार में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बोलेरो वाहन फिलहाल फरार साथियों के पास है, जबकि अर्टिगा कार बिजावर (छतरपुर) में जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छिंदवाड़ा के वी-2 मॉल में लिफ्ट हादसा: 11 लोग घायल, छह की हालत गंभीर; मॉल प्रबंधन की लापरवाही उजागर

08 Aug 2025

MP News: रक्षाबंधन से पहले कटनी में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत, झाड़फूंक में हुई देरी बनी वजह

08 Aug 2025

Jhansi: इनकम टैक्स रिटर्न, फर्जी रिफंड लिया तो होगी टेंशन

08 Aug 2025

Dindori: जर्जर स्कूल भवनों ने खोली सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल, राशन दुकान और किचन शेड में चल रही पढ़ाई

08 Aug 2025

Ujjain News: भस्म आरती में निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, रात 3 बजे खुले पट; गूंजा जय श्री महाकाल

08 Aug 2025
विज्ञापन

किन्नरों ने बाढ़ में फंसे लोगों की ऐसे की मदद, VIDEO

08 Aug 2025

रक्षा बंधन 9 अगस्त को, अलीगढ़ के बाजार में दुकानों पर हैं एक से बढ़कर एक राखियां

07 Aug 2025
विज्ञापन

फिर बारिश के आसार, बादलों की आवाजाही तेज होगी और नमी बढ़ेगी, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

07 Aug 2025

उत्तरकाशी आपदा: SDRF की निगरानी, 3300 मीटर की ऊंचाई पर कृत्रिम झील का ड्रोन से किया सर्वे

07 Aug 2025

फैशन शो में मॉडलों ने कैटवॉक कर हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया

07 Aug 2025

धराली आपदा से प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, गले लगकर रो पड़ी महिलाएं

07 Aug 2025

बहन फाउंडेशन का पांच दिवसीय राखी महोत्सव शुरू

07 Aug 2025

चकेरी लाल बंगला बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उमड़ी खरीदारों की भीड़

07 Aug 2025

Meerut: प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में होगा।

07 Aug 2025

Meerut: देश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में होगा

07 Aug 2025

Muzaffarnagar: सोशल प्लेटफार्म की मदद से बेचते थे अवैध हथियार, 5 गिरफ्तार

07 Aug 2025

Muzaffarnagar: 24.5 लाख रुपये समेत दबोचे तीन हवाला कारोबारी, इस मुस्लिम देश से निकल रहा कनेक्शन

07 Aug 2025

बुलेट की चेन में दुपट्टा फंसने से हादसा, दुधमुंहे बच्चे की हुई मौत

07 Aug 2025

जेएनयू में नए छात्रों को हॉस्टल का इंतजार

07 Aug 2025

गंगा का जलस्तर बढ़ा: मीरापुर में थम गए बिजनौर जाने वाली बसों के पहिये, बाईपास पर रोकी बसें

07 Aug 2025

Muzaffarangar: निर्देाष लोगों को फंसाया तो भोपा थाने पर देंगे सामूहिक गिरफ्तारी

07 Aug 2025

Saharanpur: कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार का मामला

07 Aug 2025

नई शिक्षा नीति में रोजगार और स्वावलंबन को दिया महत्व: हरबीर मलिक

07 Aug 2025

Morena News: मुरैना में सरिया फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, 16 घंटे तक लगातार चली कार्यवाही

07 Aug 2025

MP NEWS: कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत, भावुक होकर बोले पं. प्रदीप मिश्रा- मुझे दुख है

07 Aug 2025

Shamli: डिग्री कॉलेजों में यूजी दाखिला प्रक्रिया जारी, दूसरी वेटिंग सूची से 8 अगस्त तक होंगे प्रवेश

07 Aug 2025

Shamli: बीआरसी पर चौथे दिन भी जारी रहा शिक्षकों का प्रशिक्षण

07 Aug 2025

Bijnor: मेरठ- पौड़ी हाईवे पर उतरने लगा बाढ़ का पानी, आवागमन पूरी तरह बंद, चार गांवों से संपर्क कटा

07 Aug 2025

Barmer News: रेगिस्तानी इलाके वीरमनगर में हुई शानदार घुड़दौड़, मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों ने दिखाया दमखम

07 Aug 2025

बच्चों ने राखी निर्माण व मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

07 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed