{"_id":"698dd49fac9cebaf670a2cf0","slug":"in-jhabua-lovers-elope-and-marry-the-girls-family-vandalizes-the-boys-house-jhabua-news-c-1-1-noi1456-3943776-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया हमला, लूटपाट की; अब पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया हमला, लूटपाट की; अब पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 09:07 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय के पास स्थित गोपालपुरा गांव में एक प्रेम प्रसंग ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया है। गांव की ही रवीना और मनोहर के स्वेच्छा से विवाह करने के फैसले से नाराज लड़की पक्ष के दबंगों ने लड़के के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। हथियारों से लैस करीब नौ हमलावरों ने पीड़ित हेमचंद के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और अलमारी से तीन तोला सोना, तीन किलो चांदी सहित डेढ़ लाख रुपये की नकदी और क्विंटल के भाव कपास लूट ली। दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस हिंसक वारदात के बाद से पीड़ित परिवार के पांच घर दहशत के साये में अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। हालत यह है कि छात्र अनुराग को अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी छिपकर देने जाना पड़ रहा है। घर पर छूटे मवेशी चारे-पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, लेकिन दबंगों की जान से मारने की धमकी के कारण परिवार गांव लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पुलिस द्वारा इस गंभीर मामले में केवल अदम चेक काटकर खानापूर्ति करने के आरोपों के बीच, अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों पर डकैती और लूट का मामला दर्ज कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।