सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Lyricist Prasoon Joshi reached Kishore Kumars memorial

Khandwa News: गीतकार प्रसून जोशी पहुंचे किशोर दा की समाधि, दूध जलेबी का भोग लगाया, सम्मान मिलने पर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 08:25 PM IST
Lyricist Prasoon Joshi reached Kishore Kumars memorial

मध्य प्रदेश के खंडवा में मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें साल 2024 का किशोर अलंकरण सम्मान बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को दिया जाना है। वहीं इस समारोह में शामिल होने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी खंडवा स्थित किशोर स्मारक पहुंचे थे। जहां पहले तो उन्होंने किशोर दा को नमन करते हुए उनकी समाधि पर माथा टेका। इसके बाद किशोर कुमार को दूध जलेबी का भोग लगाया।

यही नहीं, इसके बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप किशोर दा की समाधि पर आए हैं तो यहां आकर कैसा महसूस कर रहे हैं। इस पर उन्होंने बताया कि आज उन्हें किशोर दा की स्मृति में एक सम्मान मिल रहा है, और इसके जरिए अगर किसी भी तरह से उन्हें किशोर दा से जुड़ने का सौभाग्य मिल रहा है, तो यह किसी भी कलाकार के लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात है, क्योंकि किशोर दा किसी कल - कल छल - छल और निश्छल बहते हुए झरने की तरह थे। उनका जो जोश था, वह सब कुछ सामने ही था। एक तरफ तो वे सब को हंसाते थे, और फिर ऐसी दुनिया में ले जाते थे, जहां आप सब अपने गम भूल जाते हो। फिर वही किशोर दा दूसरी तरफ ऐसी गहराई में आपको ले जाते थे, जो अपनी पीड़ा और दर्द से आपको जोड़ देते थे, तो ऐसे ही किशोर दा थे।

ये भी पढ़ें- थाने के मालखाने में रखे 55 लाख नकद-10 लाख के गहने पुलिसवाला ही जुए में हारा, ऐसे सामने आई करतूत

उन्होंने बताया कि किशोर दा से जुड़ी एक बात वे कहना चाहते हैं कि जहां आम लोग बड़ी तपस्या करते हैं कि किसी तरह से उनके अंदर उनका बचपन जीवित रहे। क्योंकि इसके लिए बड़े-बड़े साधु संत भी यही कहते हैं कि आपके अंदर का बच्चा या जिसे बाल सुलभ कहते हैं वह जीवित रहे। लेकिन किशोर दा के पूरे जीवन में वह बाल सुलभता जीवंत रही। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किशोर दा हमेशा ही बांटने में यकीन रखते थे, जो उन्हें मिला था। वे उसे सबके साथ बांटते रहते थे, जो हंसी और खुशी उन्हें मिलती थी उसे भी वे सब में फैला देते थे। यही बात दर्द में भी थी कि जो दर्द उन्हें मिलता था, वह उसे भी सबके साथ बांट देते थे। तो इसलिए मुझे लगता है कि उनका एक प्रसाद मुझे भी शायद थोड़ा सा मिल गया है, जो कि किसी भी कलाकार के लिए सम्मान वाली बात है। इसीलिए वे चाहते हैं कि अगर किशोर दा होते, तो उन्हें गीत गाते हुए समझाते। आज भी वे कई गीत यह सोचकर लिखते हैं कि काश किशोर दा होते तो वह इसे किस तरह से गाते, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग शब्दों के साथ न्याय नहीं करते। किशोर दा एक-एक शब्द को इस तरह से उच्चारित करते थे कि, जैसे उन्होंने वह स्वयं लिखा हो। यह किसी भी गायक के लिए बहुत बड़ी बात है, और किशोर दा एक सूर्य की तरह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बठिंडा के सरकारी राजिंदरा काॅलेज में यूथ फेस्टिवल में फायरिंग

ओपी सिंह ने कार्यकारी डीजीपी का कार्यभार संभाला

Sagar News: एमपी में खाद संकट से जूझ रहे अन्नदाता, देवरी में तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़; वीडियो वायरल

14 Oct 2025

यमुनानगर में गाबा अस्पताल के पास प्रवासियों के अवैध कब्जे हटाए, नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से शहर की सुंदरता लौटी

14 Oct 2025

Udaipur: राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस का आगाज, केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat क्या बोले?

14 Oct 2025
विज्ञापन

खत्री हितकारिणी संस्था की प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक ने बच्चों को दिए पुरस्कार

14 Oct 2025

यप्पी क्लब महिला संस्था में दीपावली उत्सव, महिलाओं ने डांडिया खेलकर मनाया जश्न

14 Oct 2025
विज्ञापन

ब्यूटीफुल लेडीज क्लब का दीपावली उत्सव, डॉक्टरों ने डांडिया-गरबा में जमकर बिखेरा जलवा

14 Oct 2025

समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

14 Oct 2025

Jaipur: Diwali से पहले जयपुर के सर्राफा कारोबारियों ने Gold Rates पर क्या जानकारी दी? Amar Ujala

14 Oct 2025

Chandigarh: पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात के बाद क्या बोले राहुल गांधी?

14 Oct 2025

सेनानी भवन में राष्ट्रीय साहित्य समारोह का आयोजन, अनेक साहित्यकारों का हुआ सम्मान

14 Oct 2025

Indore Road Accident : इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, कई मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

14 Oct 2025

Satta Ka Sangram: Siwan में युवाओं से हुई चुनाव पर चर्चा, बताया किस आधार पर देंगे वोट |Bihar Election 2025

14 Oct 2025

कैथल में बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही बस से 2 हजार किलो नकली मावा जब्त, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

14 Oct 2025

VIDEO: भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंम्भीर घायल

14 Oct 2025

Video : लखनऊ में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

14 Oct 2025

यमुनानगर में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार मामले में जनसंगठनों का धरना-प्रदर्शन, CJI पर जूता फेंकने की घटना पर भी सख्त

14 Oct 2025

Una: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 66वीं प्रदेश स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

14 Oct 2025

Tikamgarh News: छात्र को स्कूल से किया निष्कासित तो उठा लिया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

14 Oct 2025

कानपुर: बिल्हौर में आलू बुवाई के लिए युद्ध स्तर पर धान कटाई, खेतों में दिन-रात हो रहा काम

14 Oct 2025

Una: सत्ती बोले- मौजूदा सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा माफिया

14 Oct 2025

Mandi: दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला 15 से 19 अक्तूबर तक

14 Oct 2025

गाजियाबाद में मचा बवाल: मुरादनगर में 8-10 गायों के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों का हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात

14 Oct 2025

Sehore News: बुधनी में राजू अहिरवार की संदिग्ध मौत से जनजातीय समाज में आक्रोश, SDOP ने किया कार्रवाई का वादा

14 Oct 2025

Video : के डी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर डिस्ट्रिक्ट 'खो खो चैंपियनशिप' का आयोजन

14 Oct 2025

फरीदाबाद: बिजली शिकायत केंद्र में सहायक लाइनमैन ने किया सुसाइड, परिजनों का अधिकारियों पर तंग करने का आरोप

14 Oct 2025

VIDEO: पुलिस लगानी पड़ी, तब हो सका खाद का वितरण

14 Oct 2025

VIDEO: नाला निर्माण के दौरान गिरा पीपल का पेड़, एटा रोड पर लगा जाम; लोग बाल-बाल बचे

14 Oct 2025

VIDEO: वृंदावन रंगजी मंदिर में रामलीला, देखने उमड़ा ब्रजवासियों का सैलाब

14 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed