{"_id":"6710de7ed1e68e234f0cd6cf","slug":"postmaster-sunil-was-cheating-innocent-villagers-for-14-years-doing-rs-70-lakh-fraud-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2223627-2024-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: 14 सालों से पोस्ट मास्टर सुनील ग्रामीणों से कर रहा था धोखाधड़ी, 70 लाख का गबन कर था फरार, अब पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: 14 सालों से पोस्ट मास्टर सुनील ग्रामीणों से कर रहा था धोखाधड़ी, 70 लाख का गबन कर था फरार, अब पकड़ाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 03:37 PM IST
खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस से जुड़े ग्राहकों के करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा हड़पने वाले मामले में फरार चल रहे पोस्ट मास्टर को धनगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले कई दिनों से फरार था। पुलिस के अनुसार ग्राम सुलगांव में पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच है, जहां पोस्ट मास्टर के पद पर आरोपी सुनील काम करता था। सुनील के खिलाफ सुलगांव के ही धर्मेंद्र राठौड़ सहित कई लोगों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
धर्मेंद्र ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि एफडी सहित अन्य ग्राहकों की जमा करने वाली राशि सुनील ने उनके खातों में जमा ना करते हुए खुद अपने पास रख ली। यही नहीं, उस रकम को पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा नहीं करते हुए वह खुद हड़प गया। जब यह मामला उजागर हुआ, तो वह घर से भाग गया। पुलिस तब से ही उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच गुरुवार को आखिरकार सुनील को स्थानीय धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में उसने गबन करना स्वीकार किया है। जिसके चलते आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से पुलिस ने उसकी एक दिन की रिमांड भी ली थी।
इधर इस मामले में खंडवा डीएसपी अनिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुनील सुलगांव में पोस्टमास्टर है और उसके द्वारा जो लोगों के खाते खोले गए उनका पैसा जमा नहीं किया गया। पुरानी डायरी में एंट्री कर के उन्हें दे दी गई। काफी लंबे समय से इनके द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो पुलिस को पासबुक मिली है, उसके अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपए का गबन इसने किया है। आरोपी लोगों के खाते खोलने के बाद उन्हें दूसरी पासबुक पर हाथ से एंट्री करके दे देता था। जब लोगों ने खाता चेक किया, जब उन्हें पता चला कि खाते में तो पैसा ही नहीं है। धनगांव थाना पुलिस इस पूरे मामले जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।