सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   A fractured spine undeterred, the student took her board exam lying on her bed

MP News: रीढ़ में फ्रैक्चर, लेकिन हौसला बुलंद: खरगोन की इस छात्रा ने बिस्तर पर लेटकर दी बोर्ड परीक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 03:19 PM IST
A fractured spine undeterred, the student took her board exam lying on her bed
खरगोन की एक छात्रा ने अपने अटूट साहस और मजबूत इरादों से सभी को प्रेरित कर दिया। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की छात्रा स्वधा वर्मा ने गंभीर चोट के बावजूद परीक्षा देकर यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन मजबूत हो तो लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

दो दिन पहले हरमन कॉलोनी क्षेत्र में बाइक से गिरने के कारण स्वधा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। चोट इतनी गंभीर थी कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही है। फिलहाल उसका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। शनिवार को अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा निर्धारित थी। दर्द और शारीरिक असुविधा के बावजूद स्वधा ने परीक्षा देने का निर्णय लिया। उसके पिता अमित वर्मा सुबह उसे कार से परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचे। बेटी की पढ़ाई के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने भी पूरा साथ दिया।



ये भी पढ़ें- MP: नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन की बढ़ेंगी मुश्किलें, अदालत ने 9 अप्रैल तक पुलिस से मांगी रिपोर्ट

परीक्षा केंद्र पर स्कूल प्रशासन ने संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय दिया। विशेष अनुरोध पर परीक्षा कक्ष में बैड की व्यवस्था की गई, ताकि स्वधा लेटकर परीक्षा दे सके। बिस्तर पर लेटकर उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पेपर लिखा। परीक्षा के बाद उसने संतोष जताया और कहा कि वह अपनी तैयारी के अनुसार पेपर दे पाई। स्वधा के पिता ने बताया कि बेटी का मनोबल बेहद मजबूत है और वह अपनी पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहती है।

शिक्षकों ने भी उसकी हिम्मत की सराहना की और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का उसका जज़्बा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। स्वधा की कहानी यह संदेश देती है कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के आगे मुश्किलें टिक नहीं पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Watch Video: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर जमकर झूमे दर्शक, अंतिम संध्या का शिव भजनों से हुआ समापन

22 Feb 2026

Hamirpur: पक्काभरो के पास कंटेनर में भड़की आग, सेना के जवान का सामान व कार जलकर राख

Ujjain: फाल्गुन पंचमी पर महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल; गूंजा जयघोष

22 Feb 2026

अयोध्या: रन फॉर राम संवाद का हुआ आयोजन, 22 फरवरी को होगी मैराथन

22 Feb 2026

Rudraprayag: जन-जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने सारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी कई विषयों की जानकारी

22 Feb 2026
विज्ञापन

Karnaprayag: उप जिला अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 15 से अधिक लोगों ने किया महादान

22 Feb 2026

लखनऊ: देर रात मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

22 Feb 2026
विज्ञापन

अमर उजाला ग्रीनाथॉन का ग्रेटर नोएडा में आयोजन, विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

22 Feb 2026

जालंधर में अनोखी सज़ा: चोर को पहनाई फूलमाला, बाजार में घुमाकर किया बेनकाब

22 Feb 2026

संस्था ने करवाया बुजुर्ग महिला की आंख का नि: शुल्क ऑपरेशन

पटियाला के ऐतिहासिक शीश महल में क्राफ्ट मेले का आगाज

22 Feb 2026

गांव बचाओ-जान बचाओ का बिगुल: खैहरा बेट में रेत माफिया के खिलाफ जनसैलाब, सरकार को चेतावनी

22 Feb 2026

हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

22 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में इंडिशन ओशन बैंड की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

22 Feb 2026

वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

21 Feb 2026

कानपुर: गौरव खन्ना बोले- बिगबॉस से सीखा धैर्य

21 Feb 2026

कवि धीरपाल सिंह बोले- भेदभाव के भेंट चढ़ गया सैनिक का सम्मान

21 Feb 2026

मढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल

21 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव के तहत सीकरी में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने दी प्रस्तुति

21 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने बांधा समां

21 Feb 2026

VIDEO: सीकरी में सजा सूफियाना दरबार, कव्वाली में चांद निजामी बंधुओं ने खूब बंटोरी तालियां

21 Feb 2026

महिला की कूकर-तवे से बेरहमी से हत्या, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

21 Feb 2026

झांसी में एमपी पुलिस पर टक्कर मारकर कार पलटाने और फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित बोला- वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागे

21 Feb 2026

Khargone News: नवग्रह मेले में मीनाक्षी का जलवा, 30 साल बाद ‘सेकंड इनिंग्स’ की शुरुआत; इन मुद्दों पर रखी राय

21 Feb 2026

सील ड्रिल विधि से चने की बुवाई, बंपर पैदावार की उम्मीद, कृषि अधिकारियों ने किया मुआयना

21 Feb 2026

बेटियों के सम्मान में सज गईं मड़ेपुर की दीवारें, दोहे बन रहे प्रेरणा का केंद्र

21 Feb 2026

ठेकेदार की मनमानी, बीच सड़क पर मौरंग का ढेर, दिनभर फिसलकर गिरते रहे राहगीर

21 Feb 2026

ईंट भट्ठों के धुएं से दम तोड़ रहे दशकों पुराने दरख्त, ग्रामीण चिंतित

21 Feb 2026

नौनिहालों के भविष्य पर गुरुजी का ताला, बीएलओ व बोर्ड परीक्षा की दोहरी मार, पढ़ाई ठप

21 Feb 2026

जर्जर स्कूल में जान जोखिम में डाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं मासूम

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed