बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Students staged a protest

Khargone News: कक्षाओं की कमी और प्रैक्टिकल परीक्षा में देरी से नाराज विद्यार्थी, हाईवे पर किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 08:13 PM IST
Students staged a protest

क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से एक बार फिर छात्रों का आक्रोश सामने आया। मांगों को लेकर विद्यार्थी पहले यूटीडी भवन पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां सुनवाई नहीं होने पर वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रशासनिक भवन में भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर विद्यार्थियों ने भवन के सामने चित्तौड़-भुसावल मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर विद्यार्थी आगे बढ़कर चित्तौड़-भुसावल राजमार्ग के बिस्टान नाका पहुंचे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। हाईवे पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुलगुरु मोहनलाल कोरी भी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की। अधिकारियों ने कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

एक कक्षा में पर्दे लगाकर चल रही दो कक्षाएं
एबीवीपी के निर्मल चौहान ने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। स्थिति यह है कि एक ही कक्षा में पर्दे लगाकर दो कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने कक्षाओं के संचालन के लिए नए भवन की व्यवस्था करने की मांग रखी है। अधिकारियों ने इस समस्या का 15 दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें:  एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा

मुख्य परीक्षा 20 अगस्त से, अब तक नहीं हुई प्रैक्टिकल परीक्षा
विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब तक नहीं हुई हैं, जबकि 20 अगस्त से मुख्य परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है। समय पर कक्षाएं नहीं लगने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं कराने और जल्द प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।

पहले भी सड़क पर उतर चुके हैं विद्यार्थी
निर्मल चौहान ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर विद्यार्थी पहले भी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर चुके हैं। उस समय डिप्टी कलेक्टर ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण विद्यार्थियों को एक बार फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

चौहान ने कहा कि इस बार भी यदि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद विद्यार्थियों की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दून विश्वविद्यालय में युवा संवाद, छात्रों ने सीएम धामी के सामने रखी अपनी बात

13 Aug 2026

अमृतपाल सिंह की पार्टी ने घोषित किए 5 और उम्मीदवार, NSA में बंद 2 नेताओं को टिकट

कानपुर: खेत में खाद डालने के बाद पांडु नदी में हाथ धोते समय किसान की डूबने से मौत

13 Aug 2026

थार ने पीआरवी को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, सिपाही गंभीर

13 Aug 2026

पंचायत चुनाव से पहले OBC आरक्षण की तस्वीर साफ, 192 सीटों पर आरक्षण की सिफारिश

13 Aug 2026
विज्ञापन

Video: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से, पहली बार दो शहरों में होंगे मुकाबले

13 Aug 2026

Video: एमएलसी के घर के पास चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

13 Aug 2026
विज्ञापन

Video: डीआरएम के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

13 Aug 2026

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने व पकडे जाने वालों की रिहाई को लेकर रोष, सिख संगत व पुलिस के साथ हुआ टकराव

13 Aug 2026

कानपुर: अरौल में दर्दनाक सड़क हादसा, मेडुआ गांव के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी हुए शामिल

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, अंबेडकर चौराहे से गांधी पार्क तक निकली भव्य पदयात्रा

13 Aug 2026

Faridabad: घर के अंदर महिला को सांप ने काटा, तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन; जानें क्या कहा

13 Aug 2026

फरीदाबाद में महिलाएं असुरक्षित: व्हर्लपूल चौक से मुजेसर रोड तक स्ट्रीट लाइट नहीं, अंधेरे में पैदल करती हैं सफर

13 Aug 2026

दादरी गोलीकांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात की रेकी में इस्तेमाल बोलेरो व एसएक्स-4 कार बरामद

13 Aug 2026

रेवाड़ी में एटीएम से छेड़छाड़ करते दो लड़कियां सीसीटीवी में कैद

13 Aug 2026

कानपुर: मुरलीवाले का भव्य कॉरिडोर बने, सपा 2027 में सरकार का सपना न देखे- ब्रजेश पाठक

13 Aug 2026

हरियाली तीज पर सजा मेहंदी का रंग

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों के बलिदान को किया नमन

13 Aug 2026

VIDEO: त्रिलोकपुर में मिष्ठान दुकान की जांच करने पहुंची फूड इंस्पेक्टर का घेराव, मसौली पुलिस ने संभाला मोर्चा

13 Aug 2026

VIDEO: रेलवे कर्मचारियों ने उठाई री-स्ट्रक्चरिंग जल्द पूरा करने की मांग, प्लेटफार्म नंबर एक पर किया विरोध प्रदर्शन

13 Aug 2026

VIDEO: अनजान वीडियो कॉल से रहें सावधान, स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल कर सकते हैं साइबर अपराधी : एसएसपी

13 Aug 2026

कानपुर: तिरंगे के रंग में रंगी क्रांतिकारियों की धरती, बिठूर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

Shamli: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

13 Aug 2026

Meerut: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर 501 महिलाओं को बांटी साड़ियां

13 Aug 2026

Meerut: CCSU के ललित कला विभाग में लगी तिरंगा देशभक्ति चित्र प्रदर्शनी

13 Aug 2026

Saharanpur: 151 फीट लंबे तिरंगे के साथ भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026

देश के लिए जान दी, परिवार आज भी बदहाली में, पक्के घर का इंतजार कर रहा परिवार

13 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में हड़ताल से पहले मुख्य डिपो में गरजे रोडवेज कर्मचारी

13 Aug 2026

बसों की जांच को लेकर सरकार से भिड़े ऑपरेटर्स, मैनेजमेंट और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed