सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Bulletin CM suspended Chhindwara CMHO from the stage shocking sight seen in the jobat

देखें MP की खास खबरें: CM ने छिंदवाड़ा CMHO को मंच से ही कर दिया निलंबित, जोबट में दिखा हैरान करने वाला नजारा

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:36 PM IST
Madhya Pradesh Bulletin CM suspended Chhindwara CMHO from the stage shocking sight seen in the jobat
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने सीएमएचओ की लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद छिंदवाड़ा सीएमएचओ डॉ डीसी चौरसिया और बिछुआ सीएमओ को मंच से ही निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। अपने अनूठे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो आयुष्मान कार्ड को लेकर सीएमएचओ को हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन उन्होंने फिर से छिंदवाड़ा में पोस्टिंग करा ली है जो एक लापरवाही है इन्हें मैं तत्काल सस्पेंड करने के आदेश कलेक्टर को देता हूं। साथ ही उन्होंने बिछुआ नगर पंचायत के सीएमओ को भी शिकायत के चलते निलंबित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह अनूठा अंदाज देखकर जनता ने जमकर तालियां भी बजाई।


गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मिशन 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ग्वालियर के दौरे पर पहुंचे हैं, और ग्वालियर चंबल संभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन ने आगामी चुनाव 2023 और 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा गुजरात के अंदर जो आंधी आई है वह ककराना से घुसेगी और मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल से लेकर बैतूल अलीराजपुर तक जाकर पूरे मध्यप्रदेश में कोने-कोने तक पहुंचेगी और 2023 में मध्यप्रदेश में भी इतिहास बनेगा। 

पढ़ें पूरी खबर: VD Sharma: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- गुजरात के बाद एमपी में समय आ गया है, 2023 की तैयारियां शुरू


आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर के जोबट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियों को ढोया जा रहा है। वायरल वीडियो में ऑटो में अंदर-बाहर-ऊपर सिर्फ सवारियां ही सवारियां नजर आ रही हैं, तो वहीं ऑटो के सिर्फ पहिए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंबर प्लेट से ऑटो तलाश कर ऑटो को जब्त कर लिया है। वीडियो दीपावली के समय का बताया जा रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर: हैरान कर देगा वीडियो: एक ऑटो के अंदर-बाहर 50 से ज्यादा सवारियां, पुराने वीडियो पर पुलिस ने अब की कार्रवाई


शहडोल में तमंचे की नोक पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो समेत 11 लाख का माल जब्त किया गया है। सात सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के अहरी बाना मऊ में रहने वाले फूलचन्द्र पिता ने थाना सोहागपुर डीजल लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के साथ कट्टे की नोंक पर चार लोगों ने डीजल की लूट की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें पूरी खबर: Shahdol: कट्टे की नोक पर डीजल लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, बोलेरो से आते थे आरोपी


सतना नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को सतना शहर में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। सफाईकर्मी स्टेशन रोड से होते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारी ने मांग कि है उन्हें नौकरी में वापस रखा जाए। बता दें, सतना नगर निगम में एक साथ 84 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। नगर निगम ने बजट में कटौती और आर्थिक संकट का हवाला देकर 84 कर्मचारियों को घर बैठने का निर्देश दिया है। निकाले गए कर्मचारी सतना नगर निगम के वार्डों में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे थे।

पढ़ें पूरी खबर: Satna: नगर निगम ने 84 सफाई कर्मियों को नौकरी से निकाला, आक्रोशित मजदूरों ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

कूनो सेंचुरी से सटे हुए खेतों पर रखवाली कर रही एक महिला किसान पर भालू ने हमला कर दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अगरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगरा की आदिवासी बस्ती में रहने वाली महिला कमला आदिवासी रोजाना की तरह खेतों पर रखवाली करने पहुंची, वह खेतों से मवेशियों को भगा रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक पुलिस अधिकारी को अनोखी विदाई दी गई। विदाई जुलूस यादगार रहा। पुलिस के प्रति जनता का ऐसा प्यार कम ही देखने को मिलता है। पुलिस अफसर को जनता ने बैलगाड़ी पर बैठाकर ढोल-नगाड़े बजवाए, लोग झूमते हुए चल रहे थे। विदाई बेला में लोग रोते हुए भी देखे गए। जुलूस में सैकड़ों लोग थे। जगह-जगह स्वागत किया गया। बता दें कि इन पुलिस अफसर की सीएम शिवराज भी तारीफ कर चुके हैं। मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर का है। यहां एसडीओपी संतोष कुमार पटेल पदस्थ थे। उन्होंने अपनी कार्यशैली से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उनके दीवाने बन गए। एसडीओपी पटेल का स्थानांतरण निवाड़ी जिला से ग्वालियर जिला में हो गया है। इस बात की जानकारी लोगों को लगी तो वे पहले तो उदास हो गए, बाद में समझाने पर विदाई को यादगार बना दिया। 

पढ़ें पूरी खबर: MP: पुलिस अफसर की अनोखी विदाई, बैलगाड़ी पर बैठाकर ढोल-नगाड़े बजाए, विदा करते हुए रोने लगे लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bandhavgarh Tiger Reserve: रवीना टंडन ने शेयर किया बाघ का रोमांचक वीडियो, कैप्शन में लिखी ये खास बात

09 Dec 2022

हिमाचल में कल विधायकों की बैठक, अगले सीएम का हो सकता है एलान

09 Dec 2022

खास खबरें: गुजरात की जीत से खिले बीजेपी नेताओं के चेहरे, KBC की तर्ज पर बालाघाट में हो रहा 'कौन बनेगा 50 पति'

08 Dec 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम: हिमाचल में नहीं बदला 'रिवाज', इन वजहों से जीती कांग्रेस

08 Dec 2022

मुलायम का गढ़ बचाने में कामयाब रहीं डिंपल यादव, हासिल की फतह

08 Dec 2022
विज्ञापन

3 फरवरी से होगा अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आगाज,पाकिस्तान को भी एंट्री समेत हरियाणा की खबरें

08 Dec 2022

आजम खान के गढ़ में बीजेपी का कब्जा, आकाश सक्सेना ने दर्ज की बड़ी जीत

08 Dec 2022
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की हार के पांच बड़े कारण क्या हैं?

08 Dec 2022

अंबाला: सरपंच की शादी में बदमाश ने चलाई गोलियां,लोगों ने की मौके पर धुनाई

08 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: गुजरात में 'मोदी' के चेहरे के अलावा जीत के पीछे ये हैं मुख्य वजहें

08 Dec 2022

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम: गुजरात-हिमाचल प्रदेश हार कर भी आम आदमी पार्टी ने बनाया रिकॉर्ड

08 Dec 2022

पंजाब: फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई को ट्रॉजिट रिमांड पर लाई मुक्तसर पुलिस, पुलिस को मिला छह दिन का रिमांड

08 Dec 2022

मोरबी पुल हादसा गुजरात में क्यों नहीं बन पाया चुनावी मुद्दा?

08 Dec 2022

गुजरात में अब तक के सबसे बुरे दौर में कांग्रेस, सीट ही नहीं वोट शेयर भी गिरा

08 Dec 2022

गुजरात में मोदी-शाह की रैलियों का कितना हुआ असर? दोनों ने कितनी मेहनत की?

08 Dec 2022

जालंधर: नकोदर में कपड़ा व्यापारी और गनर की गोली मारकर हत्या,गैंगस्टर्स ने मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

08 Dec 2022

अंबाला: सर्वसम्मति से BJP पार्षद मीना ढींगरा सीनियर,HJP के राजेश बने डिप्टी मेयर

08 Dec 2022

सीमा विवाद पर राउत ने केंद्र पर साधा निशाना, बावनकुले ने किया पलटवार

08 Dec 2022

चुनावी नतीजे आने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने पर आदेश गुप्ता ने दिया जवाब

08 Dec 2022

खास खबरें: दुल्हन का मेकअप बिगाड़ने वाली ब्यूटीशियन पर केस दर्ज, खजराना गणेश को लगी ठंड पहनाए गए गर्म वस्त्र

07 Dec 2022

हिसार जाट कॉलेज के बाहर छात्रों का हुडदंग,कॉलेज के बाहर ट्रेक्टर पर चढ़कर फेंके नोट समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

07 Dec 2022

रेवाड़ी में चलते ट्राले में लगी आग,केबिन में धुआं उठता देख कूदा ड्राइवर

07 Dec 2022

Delhi MCD Election Result 2022: भाजपा को मात देकर कैसे जीती आप? कांग्रेस का आगे क्या होगा?

07 Dec 2022

सोनीपत: कुख्यात गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

07 Dec 2022

Delhi MCD Election Result 2022: 15 साल बाद एमसीडी भाजपा के हाथ से कैसे फिसली?

07 Dec 2022

मुक्तसर: सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत,छोटे भाई की भी हालत गंभीर,बाइक पर स्कूल जा रहे थे तीनों

07 Dec 2022

गुजरात में क्यों कम हो रहीं बीजेपी की सीटें? कम मतदान का क्या होगा अंजाम?

07 Dec 2022

जमीन पर बैठे पीएम मोदी की 27 साल पुरानी फोटो क्यों हो रही वायरल?

07 Dec 2022

दिल्ली एमसीडी चुनाव: पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका,इन वार्डों में ऐसा रहा परिणाम

07 Dec 2022

नगर निकाय चुनाव में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी सपा, अखिलेश यादव ने तेज की तैयारियां

07 Dec 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed