फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Mandla, a fraud of Rs 1.75 crore was exposed, six accused were arrested

पैसा डबल करने का झांसा: 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी, छह आरोपी गिरफ्तार; 32 लाख नकद समेत 66.50 लाख की संपत्ति जब्त

Fri, 02 Oct 2026 04:52 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 04:52 PM IST
In Mandla, a fraud of Rs 1.75 crore was exposed, six accused were arrested

कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित तौर पर बड़ी रकम जुटाने वाले गिरोह का मंडला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक करीब 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 66.50 लाख रुपये की मशरूका जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों को उनकी जमा पूंजी निवेश कराने और कम समय में रकम दोगुनी करके लौटाने का भरोसा दिलाया। कई लोगों ने इस भरोसे में रकम दी, लेकिन तय समय के बाद पैसा वापस नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देशन, एएसपी शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नागपुर, गोंदिया, मुंबई और बालाघाट सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राजिक कुरैशी (31), मोहसिन उर्फ समीम खान (32), अब्दुल समीर शेख (30), राशिद खान (36), साजिद खान (40) और इमरान शेख (26) शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपी मंडला और कुछ महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र से जुड़े बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें- भोपाल हत्याकांड: केयरटेकर ने क्यों की रिटायर्ड आईएएस की हत्या? लूट या सुपारी किलिंग, जांच में जुटी पुलिस

32 लाख नकद समेत वाहन जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 लाख रुपये नकद, तीन स्कूटी, एक मारुति ब्रेजा कार, एक हुंडई अल्काजार कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 66.50 लाख रुपये बताई गई है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि हुंडई अल्काजार कार पहले गिरवी रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक, कथित धोखाधड़ी से प्राप्त रकम में से करीब 1 लाख रुपये नकद देकर कार छुड़ाई गई थी।

50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक लोग पुलिस के संपर्क में आए हैं, जिनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने करीब पांच अन्य लोगों को अपने साथ जोड़कर लोगों को रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया और पैसा लेकर उसका कथित तौर पर सर्कुलेशन किया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत सामने आने तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और अन्य माध्यमों से उनकी तलाश शुरू की। आरोपी अलग-अलग वाहनों से देश के विभिन्न शहरों में जाते और होटल में रुकते थे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। निवेशकों से ली गई रकम, लेन-देन, संपत्तियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी पैसा दोगुना करने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है, तो वह सामने आकर पुलिस को जानकारी दे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन कॉलेज में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, 26 कॉलेजों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

02 Oct 2026

कानपुर: शतरंज प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू और वीएसएसडी की टीम बनी चैंपियन

02 Oct 2026

शिमला में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर राज्यपाल समेत नेताओं ने किया नमन

02 Oct 2026

वीडियो: हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल-कैंची धाम जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़, सुबह से बसों का इंतजार

02 Oct 2026

VIDEO: 50 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, बहुउद्देशीय शिविर में 552 लोगों ने लिया भाग

02 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत में पहली बार होगी राज्य कैबिनेट बैठक, प्रशासनिक तैयारियां तेज

02 Oct 2026

VIDEO: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, एनपीएस-यूपीएस कानून की प्रतियां जलाईं

02 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: एसएसपी की मेल से हड़कंप, दो घंटे देरी से मतदान, निर्दलीय यतिन पांडे बने अध्यक्ष

02 Oct 2026

हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया

02 Oct 2026

मेरठ: गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में एसपी देहात ने गांधी-शास्त्री के चित्र पर किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को बांटे कंबल

02 Oct 2026

मेरठ: गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में डीएम वीके सिंह ने किया ध्वजारोहण, गांधी जी के चित्र पर किया माल्यार्पण

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने गांधी-शास्त्री के चित्र का किया अनावरण, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

02 Oct 2026

मेरठ: गांधी जयंती पर गांधी आश्रम से निकली प्रभात फेरी, शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को किया नमन

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैराथन, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने लिया हिस्सा

02 Oct 2026

मेरठ: गांधी जयंती पर गांधी आश्रम से निकली प्रभात फेरी, जिलाधिकारी समेत अधिकारियों ने किया महात्मा गांधी को नमन

02 Oct 2026

मेरठ: गांधी जयंती पर प्यारे लाल शर्मा स्मारक में चरखा चलाकर मनाया गया दिवस

02 Oct 2026

जम्मू में तैयार हो रहा रावण, पीढ़ियों पुरानी कला से बन रहे विशाल पुतले

02 Oct 2026

कांग्रेस में कलह पर मंत्री खुड्डियां का हमला, बोले- पार्टी में काफी समय से बेचैनी

02 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

02 Oct 2026

ऊना: कुटलैहड़ के विकास में भेदभाव के खिलाफ बंगाणा में आंदोलन शुरू, वीरेंद्र कंवर बोले- मांगें नहीं मानीं तो होगा व्यापक संघर्ष

02 Oct 2026

चिड़गांव के दिउदी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अर्पित की पुष्पांजलि

02 Oct 2026

VIDEO : गांधी जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, भजन सुना

02 Oct 2026

VIDEO: गांधी जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 का आयोजन

02 Oct 2026

कानपुर: एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, मनाया 'नो यूपीआई डे', स्कैनर पर चिपकाया काला टेप

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर मंडी में निकली प्रभात फेरी, गूंजे 'रघुपति राघव राजाराम' के स्वर; सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश

02 Oct 2026

VIDEO: एटा में क्रॉस कंट्री की सुरक्षा व्यवस्था फेल, हाईवे पर दौड़े बच्चे-युवा, ट्रैफिक पुलिस नदारद

02 Oct 2026

अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना से हड़कंप

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में, 6 अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर सोलन में चला स्वच्छता अभियान, नगर निगम के महापौर-उपमहापौर समेत पार्षदों ने संभाली सफाई की कमान

02 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed