बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: Sanjeevani Clinics await doctors; buildings ready, but patients still lack local care

Narmadapuram News: डॉक्टरों का इंतजार कर रहे संजीवनी क्लिनिक, तैयार इमारतों में लटके ताले, मरीज अब भी परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 08:35 PM IST
Narmadapuram News: Sanjeevani Clinics await doctors; buildings ready, but patients still lack local care
नर्मदापुरम शहर में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर बनाए गए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक अब खुद व्यवस्था की राह देख रहे हैं। जिन केंद्रों से लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलनी थी, वही भवन आज बिना उपयोग के खड़े हैं। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी यहां न डॉक्टर पहुंचे, न मरीजों के लिए इलाज की शुरुआत हो सकी।

नर्मदापुरम में छह संजीवनी क्लिनिक बनाने की योजना तैयार की गई थी। इनमें से तीन केंद्रों की इमारतें बनकर तैयार हो चुकी हैं और स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई हैं। इसके बावजूद अब तक इनमें ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। एक भवन को विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि दो जगहों पर निर्माण का काम अभी बाकी है। तैयार भवनों की मौजूदा हालत लोगों को परेशान करने वाली है। हाउसिंग बोर्ड इलाके में बने क्लिनिक परिसर में साफ-सफाई की कमी नजर आ रही है। खाली पड़े स्थान पर कचरा जमा हो गया है और चारों तरफ हरियाली की जगह झाड़ियां फैल चुकी हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े भवनों की देखरेख नहीं होने से उनकी हालत लगातार खराब हो रही है।

ये भी पढ़ें: आदिवासी जमीन का सौदा: पटवारी का दावा-8 साल में करीब 3 लाख एकड़ भूमि की हुई बिक्री,राष्ट्रपति से जांच की मांग

दशहरा मैदान में बने स्वास्थ्य केंद्र का भी यही हाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही कम होने से गलत गतिविधियों का खतरा बना रहता है। वहीं प्रताप नगर में तैयार किया गया क्लिनिक भी उपयोग शुरू होने से पहले ही रखरखाव की कमी झेल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर ये केंद्र चालू हो जाएं तो सामान्य बीमारी, जांच और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी छोटी परेशानी में भी लोगों को दूर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

नगर पालिका ने हाउसिंग बोर्ड, ग्वालटोली, प्रताप नगर, दशहरा मैदान, भीलपुरा और मालाखेड़ी में इन स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतें तैयार करवाई हैं। नियमों के अनुसार भवन मिलने के बाद मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है। विभाग के अनुसार डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी के चलते शुरुआत नहीं हो पाई है। सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि स्टाफ की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही कर्मचारियों की नियुक्ति कर केंद्रों को शुरू किया जाएगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों को यह सुविधा कब तक मिलती है क्योंकि अगर समय रहते इन भवनों में गतिविधियां शुरू नहीं हुईं, तो करोड़ों की स्वास्थ्य योजना सिर्फ खाली इमारतों तक सीमित होकर रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर में किए दर्शन, मेले की तैयारियों का लिया जायजा

बीकॉम का छात्र ऑनलाइन गेम में पैसा हारा तो बन गया हथियारों का डिलीवरी ब्यॉय

19 Jun 2026

Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निर्देश पर गांदरबल पहुंचे मंत्री, सिंचाई समस्याओं की समीक्षा

Kashmir: गांदरबल में लैवेंडर फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, किसानों को किया सम्मानित

19 Jun 2026

यह फव्वारा नहीं, जलनिगम की टूटी पाइप लाइन है, नहीं ध्यान दे रहे जिम्मेदार

19 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

19 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

19 Jun 2026
विज्ञापन

हांसी के चानौत धरने को लेकर डीसी और एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अनशन खत्म करने की अपील

19 Jun 2026

नारनौल में राव तुलाराम चौक के गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, राजस्थान के दो युवकों की मौत

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोजगार मेला, तालकटोरा स्टेडियम में युवाओं का हुजूम

19 Jun 2026

Video: कुल्लू में 1500 बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, सूत्रधार कला संगम का 49वां वर्षगांठ उत्सव 21 से

19 Jun 2026

President Droupadi Murmu MP Visit: ओंकारेश्वर से द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, सीएम और राज्यपाल भी रहे मौजूद

19 Jun 2026

MP Politics: Digvijaya Singh को भाजपा का ऑफर! पूर्व मंत्री इमरती देवी के बयान पर गरमाई सियासत

19 Jun 2026

Baghpat: योग शिविर में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के विवादित बयान, हलाला, जनसंख्या नियंत्रण और गौ संरक्षण पर रखे विचार

19 Jun 2026

गंगा पर ‘नाले’ का ग्रहण: छावनी से लेकर वाजिदपुर तक सीधे गिर रहा जहर, कागजों में दम तोड़ रही सफाई की कवायद

19 Jun 2026

CG News: भूपेश बघेल की विधायकी पर खतरा! हाईकोर्ट से अर्जी खारिज

चारधाम यात्रामें घोड़ा-खच्चर संचालकों को राहत, बीमा प्रीमियम का 20% वहन करेगी राज्य सरकार

19 Jun 2026

12 वर्षों बाद हुआ श्री गुरु मणिकनाथ डोली का पवित्र संगम स्नान, उमड़ा जनसैलाब

19 Jun 2026

Video: रायबरेली में आजादी के बाद निहस्था गांव बना था बॉलीबॉल के खिलाड़ियों की नर्सरी

19 Jun 2026

Video: राम मंदिर दान पात्र चोरी पर रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने कही ये बात

19 Jun 2026

औरैया: थप्पड़ पड़ते ही बेहोश हुई तीन साल की पलक, शराब के नशे में पिता का दरिंदापन सामने आया

19 Jun 2026

लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी में द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट मूवी का प्रदर्शन

19 Jun 2026

Video: सीएम योगी- ‘दूध का दूध, पानी का पानी होगा’, सांसद अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की

19 Jun 2026

Video: रायबरेली में आम तोड़ते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर

19 Jun 2026

Video: गोंडा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोका, नारेबाजी कर जताया विरोध

19 Jun 2026

कानपुर का वाजिदपुर नाला: गंगा में सीधे उंडेल रहा जहर, करोड़ों की परियोजनाएं भी प्रदूषण रोकने में नाकाम

19 Jun 2026

Video: गोंडा में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोकने पर नारेबाजी

19 Jun 2026

Video: अयोध्या में योगी बोले- किसी के बहकावे ना आएं, दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

19 Jun 2026

लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी में द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट मूवी का शुभारंभ

19 Jun 2026

कानपुर: छावनी का डबका नाला बना गंगा के लिए जहर, हर दिन लाखों लीटर प्रदूषित पानी नदी में हो रहा प्रवाहित

19 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed