सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Panna court has sentenced the father and son who murdered their brother to death

Panna: पन्ना दोहरा हत्याकांड: पिता-पुत्र को फांसी, जन्मदिन पर दो सगे भाइयों की हत्या से मचा था हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 10:46 PM IST
Panna court has sentenced the father and son who murdered their brother to death

पन्ना जिले के दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र मेश्राम की अदालत ने अपने दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या करने और मां को घायल करने वाले आरोपी चरन सिंह राजपूत और उसके पुत्र शुभम सिंह राजपूत को दोषसिद्ध पाते हुए फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है।

फांसी के साथ भारी जुर्माना
न्यायालय ने इस प्रकरण को 'जघन्य और सनसनीखेज' की श्रेणी में रखते हुए आरोपियों को कड़ी सजा से दंडित किया है। धारा 302/34 (हत्या) के तहत पिता-पुत्र दोनों को मृत्युदंड (फांसी) एवं 50,000-50,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं धारा 307/34 (हत्या का प्रयास) में 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25,000-25,000 रुपये अर्थदंड, आयुध अधिनियम के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2000 जुर्माना तथा धारा 25 आयुध अधिनियम में 1 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹1000 जुर्माने की सजा सुनाई गई।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी रोहित गुप्ता ने बताया कि यह हृदयविदारक घटना 27 मई 2023 की है। ग्राम गोल्डी मुड़िया (थाना देवेन्द्रनगर) में नरेन्द्र सिंह के पुत्र का जन्मदिन था। भूमि विवाद के चलते चरन सिंह और उसके परिवार को इस उत्सव में नहीं बुलाया गया था। इसी बात से आक्रोशित होकर रात करीब 10:45 बजे चरन सिंह अपने पुत्र शुभम के साथ वहां पहुंचा। जब घर के बाहर नरेन्द्र सिंह, उनका भाई महेन्द्र सिंह और उनके माता-पिता बैठे थे, तभी पिता-पुत्र ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीकांड में नरेन्द्र सिंह और महेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां फूलाबाई बीच-बचाव के दौरान हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जांच और चार्जशीट में पुलिस की मजबूत विवेचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडेय ने सूक्ष्म विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। शासन की ओर से पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन डॉ. ज्योति जैन के मार्गदर्शन में राम यादव वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई। इस केस में सबसे पुख्ता कड़ी आरोपियों के अपने माता-पिता और परिजनों की गवाही बनी, जिन्होंने सत्य का साथ देते हुए दोषियों के विरुद्ध बयान दिए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और अन्य भौतिक साक्ष्य भी बरामद किए थे।

ये भी पढ़ें: जमानत के बाद परिवार ने सोनम रघुवंशी से तोड़े सारे रिश्ते, भाई बोले- अब हमारे लिए खत्म हुई वो

अपराध क्रूरता की पराकाष्ठा
न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों और न्यायिक दृष्टांतों से सहमत होते हुए माना कि यह अपराध क्रूरता की पराकाष्ठा है। सगे भाइयों का खून बहाना और अपनी ही मां पर जानलेवा हमला करना समाज के लिए एक बड़ा कलंक है, जिसके लिए मृत्युदंड ही उचित न्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज

यमुनानगर: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत

30 Apr 2026

ललितपुर में तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि

30 Apr 2026

Pilibhit News: बिलसंडा में निकाली गई आंबेडकर जयंती समारोह शोभायात्रा, जय भीम के लगे नारे

30 Apr 2026

Video: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बरेली का दौरा, मूकबधिर बच्चों से मिलीं

30 Apr 2026
विज्ञापन

बिजली की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने किया चक्काजाम

30 Apr 2026

देहलीगेट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद, एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दी जानकारी

30 Apr 2026
विज्ञापन

Rampur Bushahr: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल कैद और 15 हजार जुर्माने की सजा

30 Apr 2026

Pratapgarh - युवती से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पेड़ से लटका मिला था शव

30 Apr 2026

पालीमुकीमपुर के कुंवरपुर प्राथमिक विद्यालय में टिटनेज का टीका लगने के बाद बच्चों की तबीयत खराब

30 Apr 2026

हाथरस जंक्शन के पहाड़पुर में व्यक्ति की हत्या का खुलासा, भतीजे ने ही किया था मर्डर

30 Apr 2026

एएमयू के लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विभाग में सत्र परीक्षा में मारपीट, निलंबित छात्र बोला यह

30 Apr 2026

यमुनानगर: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

30 Apr 2026

झज्जर: गांवों में ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Video: तीन दिन में उखड़ी सड़क पर नगर परिषद ने बिछाईं इंटरलॉक टाइल्स, खबर प्रकाशित होने के बाद लिया संज्ञान

30 Apr 2026

रामपुर: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बोले- मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अधिकारी

30 Apr 2026

PRAYAGRAJ सेंट जोसेफ कॉलेज में ICSE परीक्षा परिणाम के बाद खुशी मनाते छात्र

30 Apr 2026

बाराबंकी में ISC रिजल्ट में बेहतर करने वाली छात्राओं ने बताया सफलता का राज

30 Apr 2026

बाराबंकी में आईएससी में 99.97 प्रतिशत तक अंक लाने वाले टॉपर बोले... सेल्फ स्टडी अहम

30 Apr 2026

बॉयलाज संशोधन वापस, सुल्तानपुर में वकीलों का हंगामा

30 Apr 2026

अंबेडकरनगर में आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों ने बताए सफलता के राज

30 Apr 2026

गोंडा में ई-रिक्शा में कार ने पीछे से मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल

30 Apr 2026

ISC का रिजल्ट आउट, रुपईडीहा के एजीसी स्कूल में छात्रों ने बनाया जश्न

30 Apr 2026

पंजाब में भाजपा का ‘चक्रव्यूह’, AAP के लिए 2027 की राह मुश्किल; दल-बदल से सियासी हलचल

नारनौल: नांगल चौधरी बस स्टैंड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

भिवानी: आखिरी सांस तक एएसआई सुनील ने बचाई जलती बस में सवारियों की जान, शहीद की तरह निकाली शव यात्रा

30 Apr 2026

दुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर दबिश, वित्तीय दस्तावेज खंगाले

30 Apr 2026

Video: प्रेस क्लब में तीन पुस्तकों का लोकार्पण, साहित्यकार रहे मौजूद

30 Apr 2026

Video: ‘लय और सुर के सफर’ का रजत जयंती समापन, सजी संगीतमय शाम

30 Apr 2026

Solan: चंबाघाट-शलूमणा पर उठाए सवाल, बोले- नहीं हुआ ढंग से कार्य

30 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed