बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Former Home Minister Himmat expressed his anger over the lack of action and sat on a dharna at the SP office

MP: पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, जमीन कब्जा मामले में पुलिस हरकत में आई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 07:58 PM IST
Former Home Minister Himmat expressed his anger over the lack of action and sat on a dharna at the SP office

पुलिस द्वारा करीब 82 वर्षीय मीसा बंदी बसंत पुरोहित के प्लॉट पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंच गए। यहां वे एसपी कक्ष के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार बाहर आए और उन्हें अपने कक्ष में ले जाकर चर्चा की। इसके बाद थाना प्रभारी को तत्काल कार्यालय में बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ ही देर बाद दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

दरअसल, हिम्मत कोठारी ने अपने बचपन के मित्र और मीसा बंदी बसंत पुरोहित के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र स्थित भूखंड पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी और एसपी से की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर वे एसपी ऑफिस पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

धरने की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार तुरंत बाहर आए और कोठारी को अपने कक्ष में बुलाया। वहां कोठारी ने कहा कि शिकायत और दस्तावेज देने के बावजूद थाना प्रभारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके बाद एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी को बुलाकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार ने मीडिया से कहा कि पूर्व मंत्री की बात सुनी गई है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया जाएगा।

पढ़ें: शादी समारोह से दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण, अगवा कर किया दुष्कर्म; एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ऐसे तो अराजकता फैल जाएगी
मीडिया से चर्चा में हिम्मत कोठारी ने कहा कि उनके मित्र बसंत पुरोहित, जो उनके साथ 19 महीने जेल में रहे थे, उनके भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि बसंत पुरोहित 82-83 वर्ष के हैं और इस घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।

कोठारी ने कहा कि संबंधित लोगों के पास भूखंड की कोई रजिस्ट्री नहीं है, फिर भी वे कब्जा जमाए बैठे हैं। पुलिस मामले को सिविल नेचर बताकर हस्तक्षेप से बच रही थी। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह लोग दूसरों के भूखंडों पर कब्जा करने लगेंगे तो अराजकता फैल जाएगी। पहले भी ऐसे मामलों में लोगों से कब्जा छोड़ने के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए हैं।

अनशन की अनुमति नहीं मिली तो पार्टी छोड़ दूंगा
हिम्मत कोठारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो गए हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी से अनुमति मांगेंगे और यदि अनुमति नहीं मिली तो पार्टी छोड़ने पर भी विचार करेंगे।

धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर
पूर्व गृह मंत्री के धरने पर बैठने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और बसंत पुरोहित की शिकायत पर आरोपी कमलेश टांक और राजेश टांक के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। फरियादी शरद पुरोहित ने शिकायत में बताया कि प्लॉट क्रमांक 237 और 238 उनकी वैध संपत्ति हैं, जिनकी रजिस्ट्री और दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। आरोपियों द्वारा इन प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर वाहन खड़े किए जा रहे थे तथा विरोध करने पर धमकी दी जा रही थी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

भूमि विवादों के लिए विशेष शिविर
भूमि संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए एसपी ऑफिस में आगामी सात दिनों तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिले के सभी थाना क्षेत्रों से लोग अपने भूमि विवादों से संबंधित दस्तावेज लेकर एसपी ऑफिस पहुंच सकते हैं। शिकायतों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं 650 मेडिकल दुकानें

20 May 2026

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत आठ गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी मोहम्मद मुश्ताक

20 May 2026

जींद: कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें होंगी पूरी: राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

20 May 2026

Bihar Latest News: Patna में आज बारिश होने की संभावना, 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

20 May 2026

फतेहाबाद: ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने नागरिक अस्पताल में करवाया दांतों का उपचार

20 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: किसानों के हक में कांग्रेस की हुंकार, बोले जिलाध्यक्ष- 'जरूरत पड़ी तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे'

20 May 2026

VIDEO: ई-फार्मेसी के विरोध में आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें

20 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: वेतन के लिए परेशान एनएचएम और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बांधा काला फीता

20 May 2026

VIDEO: सिकंदरा मंडी में 200 किलो सड़ी-गली सब्जियां, फल कराए नष्ट

20 May 2026

VIDEO: उत्तरी बाईपास पर टोल प्लाजा शुरू

20 May 2026

VIDEO: महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पड़ोसी पर दबंगई और धमकी का आरोप

20 May 2026

VIDEO: मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में मथुरा का दबदबा, गिरिराज राघव और मेहताब सिंह ने मारी बाजी

20 May 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराते ही कार बनी आग का गोला, ट्रक से बचने में बड़ा हादसा

20 May 2026

VIDEO: छाता-बरसाना मार्ग पर मिला अज्ञात शव, जलाने का प्रयास

20 May 2026

VIDEO: पति को पसंद हैं लड़के...सुहागरात पर भी पत्नी से बनाई दूरी, फिर मोबाइल में मिली ऐसी चैट; टूटने के कगार पर शादी

20 May 2026

VIDEO: आगरा में लड़कियों की दबंगई... नाबालिग को घर से घसीटकर सड़क पर पीटा

20 May 2026

VIDEO: नन्हे सितारों का दमदार प्रदर्शन, ताज स्पोर्ट्स छह विकेट से जीता

20 May 2026

VIDEO: दर्द को नजर अंदाज करना खिलाड़ियों को पड़ सकता है भारी

20 May 2026

VIDEO: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 साल कारावास

20 May 2026

VIDEO: बदायूं में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

20 May 2026

Shahjahanpur: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

20 May 2026

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़: राजू किडौली घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

VIDEO: रायबरेली में बोले राहुल गांधी, कहा- नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया

20 May 2026

VIDEO: भारत बंद का नहीं दिखा असर खुले रहे मेडिकल स्टोर, मरीजों को परेशान करने पर हो सकती है कार्रवाई

20 May 2026

Storyteller Ruskin Bond turns 92: 92 साल के हुए मशहूर कहानी लेखक रस्किन बॉन्ड, सुनिए क्या बोले?

20 May 2026

Video: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अमीनाबाद के मेडिकल स्टोर बंद

20 May 2026

VIDEO: रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बोले- आर्थिक तूफान आम जनता और किसानों पर भारी पड़ेगा

20 May 2026

उरई: भाजपा नेता के बेटे को पीटने वाले डॉक्टरों पर एक्शन की मांग, घंटाघर पर हजारों व्यापारियों का चक्काजाम

20 May 2026

चंडीगढ़ में नो कार डे, गवर्नर के एडीसी रणधीर कुमार भी साइकिल से पहुंचे आफिस

20 May 2026

कुरुक्षेत्र: मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल, दवाइयों के लिए भटक रहे मरीज

20 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed