महालक्ष्मी के पर्व पर सागर जिले के खुरई में यहां से निकली नरेन नदी में हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके साथ आए दूसरे लड़के ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह न लड़के को बचा सका और न ही खुद को। दुर्भाग्यवश, दोनों लड़के गहरे पानी में डूब गए।
ये भी पढ़ें-सियासत का वंशवाद: कांग्रेस में भी गहरी हैं भाई-भतीजावाद की जड़ें, 'वारिसों' को मिलता है टिकट या संगठन में पद
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस तथा प्रशासन ने लड़कों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिनके द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से निकाले गए।
ये भी पढ़ें-व जिहाद पर टिप्पणी के बाद थाने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, टीआई को हटाया; पुलिसकर्मी लाइन अटैच
नदी में नहाने गए थे
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को चार नाबालिग और एक युवक खुरई के सागर रोड स्थित नरेन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान 11 वर्षीय मयंक यादव (निवासी अब्दुल कलाम वार्ड) नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसका रिश्ते का भाई 18 वर्षीय हर्ष यादव उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। नदी में अधिक गहराई होने के कारण दोनों किशोर गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस और एसडीएम मनोज चौरसिया मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें पहले मयंक यादव का शव बरामद किया गया, और उसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद हर्ष यादव का शव भी निकाला जा सका।

डूबने से किशोर की मौत हो गई।