सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Protest against eviction of tribals from land intensifies, department preparing to open a resort

Sehore news: आदिवासियों को भूमि से बेदखल करने का विरोध तेज, 300 एकड़ भूमि पर रिसोर्ट खोलने की तैयारी में विभाग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 05:30 PM IST
Sehore news: Protest against eviction of tribals from land intensifies, department preparing to open a resort

वन अफसरों द्वारा आदिवासियों को भूमि से बेदखल करने का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधनी क्षेत्र के गांव यार नगर में आदिवासी ग्रामीणों का आक्रोश वन विभाग के अफसरों के खिलाफ सड़कों पर दिखा। वे रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे, यहां एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। खास बात यह है कि इस रैली का नेतृत्व भाजपा सरकार की आदिवासी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला कर रही थीं। यही नहीं खुद विधायक रमाकांत भार्गव भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

निर्मला ने बताया कि 300 एकड़ जमीन पर रिसोर्ट खोलने की तैयारी की जा रही है। इसलिए पट्टेधारियों को परेशान किया जा रहा है। वन अधिकारी ने रवैया नहीं सुधारा तो आंदोलन करेंगे। वहीं विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को माफिया के कहने में परेशान कर रहा है। अधिकारी कितना भी बड़ा हो, उसे अत्याचार करने का अधिकार नहीं है। वे खुद इस संबंध में सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करेंगे। यही नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे चर्चा कर चुके हैं। विचार का विषय है कि कृषि मंत्री के क्षेत्र में ही वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ खुद विधायक और निगम अध्यक्ष को मोर्चा खोलना पड़ा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि अधिकारी किस तरह से निरंकुश हैं।

बुधनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को दिया ज्ञापन
बुधनी के क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने आदिवासियों के संग कदमताल मिलाए और वन अफसरों के विरुद्ध मोर्चा खोलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बुधनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को दिया। इस दौरान विधायक भार्गव ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए वन अफसरों को चेतावनी भी दे डाली। भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार आदिवासी भाई बहनों के साथ है। अगर वन अफसर किसी को प्रताड़ित करने का काम करेगा तो हमारी सरकार आदिवासियों के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें आपका विधायक आपके साथ खड़ा है। अन्याय के खिलाफ पूरी पार्टी आपके साथ है।

क्या है मामला
विधायक भार्गव ने कहा कि एक सप्ताह पहले यारनगर और खांडाबड़ गांव के आदिवासी भाई मिलने आए थे। उन्होंने वन विभाग द्वारा भूमि से बेदखल किए जाने की शिकायत की थी। विधायक भार्गव ने कहा कि यारनगर और खांडाबड़ गांव के आदिवासी सत्तर वर्षों से अधिक समय से उस भूमि पर काबिज हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हें भूमि अधिकार के पट्टे भी दिए हैं। ऐसे में उन्हें भूमि से बेदखल करना परेशान करने की साजिश जैसा है। विधायक भार्गव ने वन विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वन विभाग के अधिकारी किसी भू माफिया के कहने पर ये कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद
आदिवासियों के संग प्रदर्शन और एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, बुधनी जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अर्जुन मालवीय, रामनारायण साहू, आशाराम यादव, राजेश पाल, बुधनी भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गौर आदि मौजूद रहे।

सीहोर। विधायक भार्गव sdm को ज्ञापन देने जाते हुए।
सीहोर। विधायक भार्गव sdm को ज्ञापन देने जाते हुए।- फोटो : credit
 
सीहोर। विधायक भार्गव sdm को ज्ञापन देने जाते हुए।
सीहोर। विधायक भार्गव sdm को ज्ञापन देने जाते हुए।- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : फतेहपुर में शादी समारोह में किन्नरों के बीच हुई मारपीट, एक को आईं गंभीर चोटें…अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज

23 Jan 2025

VIDEO : सुबह से लगी मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतार, भीमताल के लोग दिखे उत्साहित

23 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26 में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेशन

23 Jan 2025

VIDEO : हरिद्वार में शांतिपूर्ण हो रहा मतदान, जानिए क्या बोले जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह

23 Jan 2025

VIDEO : बरेली में देर रात तक नगर निगम में डटे रहे किसान, सड़क निर्माण की कर रहे मांग

23 Jan 2025
विज्ञापन

Alwar News: भिवाड़ी में वायु गुणवत्ता सुधार और कचरा प्रबंधन पर बैठक, "वेस्ट टू एनर्जी मॉडल" पर दिया गया जोर

23 Jan 2025

VIDEO : मोहाली में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

23 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल ने किया मतदान

23 Jan 2025

VIDEO : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया मतदान, लोगों से की खास अपील

23 Jan 2025

VIDEO : मुठभेड़ में बलिदानी जांबाज इंस्पेक्टर को दी गई अंतिम सलामी, पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मचा कोहराम

23 Jan 2025

VIDEO : मनाली में युवक की हत्या, विंटर कार्निंवल में रेत डाला गला, जानें क्या बोले मृतक के चाचा

23 Jan 2025

VIDEO : अमेठी में सुबह से छाया घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग

23 Jan 2025

VIDEO : गोंडा में घने कोहरे से स्ट्रीट लाइट भी गुल, लाइट जलाकर रेंगे वाहन

23 Jan 2025

VIDEO : युवक की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, सिर पर मिले चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

23 Jan 2025

VIDEO : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ में वॉकथान आयोजित

23 Jan 2025

VIDEO : लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में लगी आग, दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू

23 Jan 2025

VIDEO : मौसम ने अचानक लिया यू-टर्न, घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन; बारिश का अलर्ट

23 Jan 2025

VIDEO : शादी के तुरंत बाद मतदान करने पहुंची दुल्हन, लोगों से अपील की, कहा- जरूर डालें वोट

23 Jan 2025

VIDEO : शहरी क्षेत्रों और पानी में खुदाई में मददगार बनेगा एक्सकेवेटर गाइडेंस सिस्टम

23 Jan 2025

VIDEO : दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर ढो दिया रेत-बजरी, आरटीआई में हुआ खुलासा

23 Jan 2025

VIDEO : बागेश्वर में निकाय चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

23 Jan 2025

VIDEO : निकाय चुनाव...डोईवाला में शुरू हुआ मतदान...बूथों पर मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

23 Jan 2025

VIDEO : निकाय चुनाव...बड़कोट में आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

23 Jan 2025

VIDEO : पद्म भूषण गोपाल दास नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन ने अमर उजाला के स्थापना दिवस पर यह बोला

23 Jan 2025

VIDEO : अमर उजाला के पुराने पाठक गजलकार सुरेश कुमार अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए

23 Jan 2025

VIDEO : अलीगढ़ अमर उजाला के स्थापना दिवस पर शायरा रिहाना शाहीन यह बोलीं

23 Jan 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग में मौसम ने बदली करवट...आसमान में छाए काले बादल, बारिश के आसार

23 Jan 2025

VIDEO : आशीर्वाद धाम कॉलोनी मे चाचा-चाची पर हमले, दो बेटियों की हत्या पर एसपी यह बोले

23 Jan 2025

VIDEO : आशीर्वाद धाम कॉलोनी मे रिश्ते के भतीजे ने चाचा-चाची पर किया हमला, उनकी दो बेटियों की गला रेतकर की हत्या

23 Jan 2025

VIDEO : वनतारा चिड़ियाघर की 16 सदस्यीय टीम गौरी को लेकर रवाना हो गई

23 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed