{"_id":"67de66ce2246aa0d120c26b6","slug":"attack-on-budhar-police-police-had-arrived-in-search-of-suspects-of-firing-irani-bada-incident-case-registered-against-18-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2750960-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बुढार पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 18 पर केस, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बुढार पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 18 पर केस, पुलिस कर रही तलाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 11:38 AM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में ब्यौहारी के बाद बुढार पुलिस पर हमला करने की घटना सामने आई। यह घटना बुढ़ार के ईरानी बाड़ा में उस समय हुई, जब पुलिस सराफा कारोबारियों के साथ हुई गोलीकांड के संदिग्धों की तलाश में वहां पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने 18 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला ?
जानकारी के अनुसार केशवाही क्षेत्र में सराफा व्यापारियों पर गोली चलाते वक्त आरोपी जिस बाइक पर थे, वह ईरानी बाड़ा में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर रात करीब 10 बजे पुलिस ईरानी मोहल्ला पहुंची, लेकिन रास्ता संकीर्ण होने पर गाड़ी नहीं जा सकी। पुलिस गाड़ी से उतकर आरक्षक बलभद्र सिंह मोहल्ले में पहुंचे। वहां, पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, उनकी पुलिस के साथ झूमा झटकी हुई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थराव कर दिया।
पुलिसकर्मियों को आईं चोटें
हमले में आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं थीं। महिला आरक्षक सरिता, आरक्षक आशीष तिवारी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। आरक्षक की शिकायत पर धारा 132, 221, 296, 115 (2), 351 (3), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि गोलीकांड के आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। सराफा व्यापारियों को उस समय गोली मारी गई थी, जब वे साप्ताहिक बाजार से दुकान लगाकर वापस लौट रहे थे। आरोपियों ने लूट के इरादे से गोली चलाई थी।
इन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर
फिरोज अली जाफरी, कशिश, सूफिया, फरीदा बेगम, गुल हसन, सितारा, निगार सुलताना, रेशमा, रफा, खुशरुबा बेगम, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन,अर्शिफी, साबर, सादिर, बालू हुसैन, अकरम और उसकी पत्नी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।
आरोपियों की तलाश की जा रही
बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि गोलीकांड के संदेही से पूछताछ और उसकी तलाश में पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान महिलाएं इकट्ठा हो गई और पुलिस को घेर कर अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पथराव कर दिया, हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश कर जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।