सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: BLO Dies of Heart Attack Due to SIR Work Pressure, No Official Reached Even After 15 Hours

Shahdol News: एसआईआर के दबाव में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, 15 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई जवाबदार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 10:41 AM IST
Shahdol News: BLO Dies of Heart Attack Due to SIR Work Pressure, No Official Reached Even After 15 Hours
जिले के सोहागपुर तहसील अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बांध टोला, संकुल कोटमा में पदस्थ 54 वर्षीय प्राथमिक शिक्षक मनीराम नापित की सोमवार शाम हृदयघात से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मृतक शिक्षक चुनाव कार्य के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ अपना दायित्व निभा रहे थे। सोमवार शाम वे पतेरिया गांव में मतदाताओं से प्रपत्र भरवा रहे थे, तभी किसी अधिकारी का फोन आया। फोन काटते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्होंने तत्काल अपने बेटे आदित्य नापित को फोन किया।

बेटे ने बताया कि वह तत्काल वाहन लेकर मौके पर पहुंचा और पिता को घर लाया लेकिन हालत और बिगड़ने पर वे उन्हें चार पहिया वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि एसआईआर के अत्यधिक दबाव ने उनकी जान ले ली। पत्नी ममता नापित का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनका कहना है कि पति कई दिनों से दबाव में थे, रात-रातभर फॉर्म भरने और डिजिटाइजेशन का काम करना पड़ रहा था।

परिजनों के अनुसार मृतक को शुगर और बीपी की बीमारी भी थी, बावजूद इसके लगातार फील्ड में दौड़-धूप और देर रात तक मोबाइल पर निर्देशों का दबाव बढ़ता जा रहा था। बेटे ने बताया कि पिता कई बार कहते थे कि एसआईआर के कारण अत्यधिक प्रेशर महसूस हो रहा है लेकिन समय पर अधिकारियों द्वारा राहत नहीं दी गई। मौत के बाद भी सोमवार देर रात से सुबह तक कोई जवाबदार अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा। 

ये भी पढ़ें: Tikamgarh News: श्री राम विवाह में शामिल होने ओरछा पहुंचे शिवराज सिंह, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

पुत्र आदित्य का कहना है कि मेरे पिता ईमानदारी से कार्य कर रहे थे और लगातार लोगों के फार्म भरवा रहे थे। अब अंतिम यात्रा की हम तैयारी कर रहे हैं लेकिन अब तक विभागीय अधिकारी के साथ-साथ कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा है।

एसआईआर का कार्य अत्यधिक दबावपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म डिजिटाइजेशन के लिए लगातार फील्ड में जाना पड़ता है। कई बार ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति के कारण रात भर काम करना पड़ता है। ग्रामीण शिक्षकों का कहना है कि इस बार प्रपत्रों की संख्या और रिपोर्टिंग का दबाव पहले से कहीं अधिक था।

मृतक शिक्षक बूथ क्रमांक 212 के बीएलओ थे। यहां कुल 676 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 453 के फॉर्म डिजिटाइजेशन का कार्य उन्होंने पूरा किया था, जो 67.01 प्रतिशत उपलब्धि है। ग्रामीणों का कहना है कि कामकाज की समीक्षा करने वाले अधिकारियों को बीएलओ पर अत्यधिक दबाव नहीं डालना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

परिवार ने मांग की है कि सरकार मृतक शिक्षक के आश्रितों को सहायता प्रदान करे तथा एसआईआर कार्य में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bijnor: फाटक पर लकड़ी से भरी ट्रॉली फंसी, रेल यातयात बाधित

24 Nov 2025

Muzaffarnagar: पहले लीक हुआ, फिर आग लगने से फटा सिलिंडर, हुआ काफी नुकसान

24 Nov 2025

Meerut: गंगा कटान में हुए गहरे हुए रास्ते को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

24 Nov 2025

Meerut: मवाना में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चाय की ठेली को मारी टक्कर, बाइक सवार भी चपेट में आए

24 Nov 2025

Meerut: जगह-जगह लीक हो रहीं पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

24 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर नगर पंचायत ने सड़क निर्माण के बाद नाले पर नहीं डाली पुलिया, लोगों को हो रही परेशानी

24 Nov 2025

Meerut: पश्चिमांचल डिस्कॉम के अभियंताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांध कर की नारेबाजी

24 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन, व्यापारियों से अधिवक्ताओं ने मांगा समर्थन

24 Nov 2025

Meerut: दिल्ली रोड पर एसपी ट्रैफिक ने चलाया चेकिंग अभियान, अतिक्रमण भी हटवाया

24 Nov 2025

Video : साधु संत लगा रहे जय श्री राम के नारे कल के कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्सुकता

24 Nov 2025

Khandwa News: चोरी का माल खरीदने वाला बदमाश पुलिस के शिकंजे में, 5 लाख से ज्यादा के जेवरात बरामद

24 Nov 2025

VIDEO: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, झेलना पड़ा लोगों का विरोध

24 Nov 2025

VIDEO: नगर निगम ने चलाया अभियान, तोड़ दिए गए घर के बाहर बने रैंप

24 Nov 2025

VIDEO: नगर निगम की टीम ने तोड़ी सड़क घेरकर बनाई गईं रैंप

24 Nov 2025

VIDEO: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का हाल देख दंग रह गईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

24 Nov 2025

Bhadohi: जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत, कालीन कंपनी में मोटर ठीक कर रहे थे मैकेनिक

24 Nov 2025

Meerut: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की हो सकती है डिलीवरी, प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती

24 Nov 2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 24 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News

24 Nov 2025

Meerut: हस्तिनापुर में कैलाश पर्वत मंदिर श्रृंखला को देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटक सैलानी

24 Nov 2025

Greater Noida: निक्की हत्याकांड केस में पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल, पति विपिन के साथ सास भी विलेन

24 Nov 2025

Sambhal हिंसा के एक साल बाद क्या-क्या बदला? जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

24 Nov 2025

Alwar News: सर्राफा व्यापारी से लूट पर अलवर व्यापारियों का रोष, 48 घंटे में गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग

24 Nov 2025

अब एक क्लिक पर अलीगढ़ के सभी ट्यूबवेल चालू हो सकेंगे और एक क्लिक पर ही बंद

24 Nov 2025

कानपुर: केस्को के ठेकेदार ने पाइपलाइन में छेद कर बिछाया केबल, जलकल विभाग ने भेजा नोटिस

24 Nov 2025

Chamoli: कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम में नेचुरल फार्मिंग योजना पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

24 Nov 2025

Video : अयोध्या में मंदिर के मुख्य गेट के सामने लोग सेल्फी ले रहे

24 Nov 2025

Video : डीएवी कॉलेज परिसर में गुरु तेग बहादुर साहब के 350वें शहीदी पर्व पर आयोजित विशेष गुरमत समागम

24 Nov 2025

Video : सहारा स्टेट स्थित श्री मृत्युंजय महादेव के दानपात्र से चोरी

24 Nov 2025

Video : लखनऊ...शाम को ठंड बढ़ते ही लोग ले रहे अलाव का सहारा

24 Nov 2025

Video : लविवि के 105 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया

24 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed