Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
criminals who had fled after robbing in broad daylight and had hatched a conspiracy for drugs were arrested.
{"_id":"69ae7a4968c4fe82c20e272b","slug":"the-criminals-who-had-fled-after-robbing-in-broad-daylight-and-had-hatched-a-conspiracy-for-drugs-were-arrested-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4029683-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दिनदहाड़े लूटकर भागे थे बदमाश, नशे के लिए रची थी साजिश; 48 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दिनदहाड़े लूटकर भागे थे बदमाश, नशे के लिए रची थी साजिश; 48 घंटे में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 06:36 PM IST
Link Copied
शहडोल जिले की ब्यौहारी पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर सोमावर को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और घड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
महिला मित्र को छोड़ने जा रहा था युवक
पुलिस के मुताबिक ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा गांव का एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से बरकछ गांव अपनी महिला मित्र को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान शहडोल–ब्यौहारी मुख्य मार्ग पर स्थित वन बिहार ढाबे के आगे तीन बदमाशों ने युवक की बाइक रुकवा ली और उसके साथ लूटपाट की। आरोपियों ने युवक और युवती से मोबाइल फोन, घड़ी और नकदी सहित करीब 40 हजार रुपये का मशरूका लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
सड़क सुनसान होने का उठाया फायदा
घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित युवक सीधे ब्यौहारी थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी जिया उल हक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजा गया, जिसमें उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने पीड़ित युवक को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और रीवा की ओर जाने वाले मार्ग में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक आरोपी की पहचान मिल गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर कर दिए।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सागर बारगाही, नवीन बारगाही (दोनों चचेरे भाई) और सूर्यांश बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की घटनाएं करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रह चुके हैं।
लूटा हुआ सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक घड़ी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।