{"_id":"6a61fca565379ca20002d0ad","slug":"search-underway-in-karauli-for-the-cannon-stolen-from-narwar-fort-no-clues-found-even-with-metal-detectors-and-jcbs-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4533100-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: नरवर किले से चोरी गई तोप की करौली में तलाश, मेटल डिटेक्टर और जेसीबी से भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: नरवर किले से चोरी गई तोप की करौली में तलाश, मेटल डिटेक्टर और जेसीबी से भी नहीं मिला सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 06:51 PM IST
Link Copied
नरवर किले से चोरी हुई 16वीं सदी की ऐतिहासिक तोप की तलाश में शिवपुरी पुलिस ने राजस्थान के करौली जिले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 50 पुलिस जवानों की टीम ने करौली पुलिस के सहयोग से हिंडौन क्षेत्र के गांवड़ी मीणा गांव में जेसीबी और मेटल डिटेक्टर की मदद से दिनभर खुदाई व तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तोप का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने खेतों, खाली भूखंडों और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की। चार से अधिक संभावित स्थानों पर खुदाई कराई गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब पुलिस मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों व चोरी गई तोप की तलाश जारी रखे हुए है। जांच में सामने आया कि नरवर किले से पहले लोहे की रेलिंग चोरी और बाद में तोप चोरी के दौरान 15 से 20 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में एक जैसी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर शिवपुरी पुलिस ने जांच का दायरा राजस्थान तक बढ़ाया।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पांच जुलाई को पहली बार तोप चुराने का प्रयास किया था, लेकिन अधिक वजन होने के कारण उसे नहीं ले जा सके। इसके बाद 15-16 जुलाई की रात दोबारा लोडिंग वाहन लेकर पहुंचे और तोप चोरी कर ले गए। एसपी शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि शिवपुरी पुलिस की टीम करौली पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है और आरोपियों के साथ-साथ चोरी गई ऐतिहासिक तोप की तलाश लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।