{"_id":"66e02ddbb68062f69b0b8ae7","slug":"10-accused-arrested-for-gambling-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2089635-2024-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: बरेठी गांव में जुआ खेलते 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11600 नगद और सात बाइक की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बरेठी गांव में जुआ खेलते 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11600 नगद और सात बाइक की जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 05:53 PM IST
जिले के बरेठी गांव में पुलिस ने आज छापामार कार्रवाई करके जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11600 नगद बरामद किए गए हैं। वहीं सात दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने मंगलवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि मोहनगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेठी गांव में लंबे समय से जुआ चल रहा है। जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 11600 नगद ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं, वहीं जुआ खेलने के स्थान पर 7 बाइक को बरामद किया गया है।
10 आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गोविंद केवट, रामनरेश दांगी, मानसिंह डांगी, राहुल अहिरवार, सुखराम केवट गजेंद्र डांगी, महेंद्र सिंह चौहान, रोहित केवट, गोलू यादव और रविंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है।
वाहन चेंकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब
बड़गांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धसान नदी के पास जब पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी समय इस कार को रोका गया, जिसमें देसी मसाला और देसी शराब बरामद की गई है। जो कुल 216 लीटर थी, जिसकी कुल कीमत 1,10,000 रुपए है, जबकि दूसरा आरोपी नरेंद्र यादव मौके से भाग गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बड़ा गांव में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।