सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh Collector Vivek Shrotiya changed the picture and Takdeer Boat Club inaugurated

Tikamgarh News: जिलेवासियों को मिली वोट क्लब की सौगात, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, छह महीने में बदली तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 07:46 PM IST
Tikamgarh Collector Vivek Shrotiya changed the picture and Takdeer Boat Club inaugurated
टीकमगढ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को बोट क्लब की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ कलेक्टर विवेक श्रोतिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर मंडलोई और नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। छह महीने के अल्प कार्यकाल में इसे कलेक्टर विवेक श्रोतिय की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

दरअसल, 29 जनवरी 2025 को विवेक श्रोतिय ने टीकमगढ़ कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था। कार्यभार संभालते ही उन्होंने 25 वर्षों से बंद पड़ी शासकीय लाइब्रेरी को पुनः शुरू करवाया। इसके बाद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। भीषण गर्मी के दौरान उन्होंने राज्य में पहली बार श्रमिक पलायन पर प्रभावी रोक लगाई और स्वयं क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थिति की निगरानी की। उन्होंने ऐतिहासिक चंदेलकालीन तालाबों को जोड़ने वाली बंडा नहर से अतिक्रमण हटवाकर उसे स्वच्छ कराया। मनरेगा योजना के माध्यम से पलायन पर नियंत्रण और धार्मिक स्थलों के सुचारु संचालन के लिए  उनके फैसले प्रदेशभर में चर्चा का विषय बने।

अब पर्यटन को मिल रही नई पहचान
कलेक्टर विवेक ने अपने कार्यकाल के प्रारंभ में ही यह संकल्प लिया था कि टीकमगढ़ को मध्य प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर विशेष स्थान दिलाया जाएगा। इसी दिशा में शनिवार को महेंद्र सागर तालाब में बोट क्लब का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का संचालन झांसी की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। बोट क्लब में पर्यटकों के लिए स्लो बोट राइड, स्पीड बोट राइड, जेटस्की, बनाना राइड, सोफा राइड जैसी आधुनिक जलक्रीड़ा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए 8 और 12 सीटर बोट की व्यवस्था की गई है। साथ ही वॉटर बाइक की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कलेक्टर श्रोतिय ने कहा कि यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो जिले के अन्य प्रमुख तालाबों में भी ऐसी गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि इस पहल से निश्चित रूप से जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वहीं, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने भी जिले की पर्यटन संभावनाओं पर जोर देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा

तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट
नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि फिलहाल यह योजना तीन महीने के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। आगे इसकी अवधि और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बोट क्लब क्षेत्र में खान-पान की दुकानों की भी व्यवस्था की जा रही है। पिछले सप्ताह ही कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की रूपरेखा पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुरुक्षेत्र: मास्टर विनोद चौहान बने क्षत्रिय प्रगति मंच के प्रदेश अध्यक्ष

19 Jul 2025

फतेहाबाद: कडेल तिराहे पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित, जल्द किया जाएगा उद्घाटन

19 Jul 2025

कुरुक्षेत्र में जुटे इनेलो के कार्यकर्ता, पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

19 Jul 2025

Chandan Mishra Case: चंदन मिश्रा केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

19 Jul 2025

VIDEO: गली में पशु बांधने पर बवाल...दबंगों ने की मारपीट, महिलाओं तक को नहीं बख्शा

19 Jul 2025
विज्ञापन

कानपुर के रामादेवी चौराहे से रूट डायवर्ट, वैकल्पिक मार्गों का करना पड़ रहा है उपयोग

19 Jul 2025

कानपुर के लाल बंगला और चकेरी में बारिश और सीवर के पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

19 Jul 2025
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर में स्कूली वैन में मासूम से दरिंदगी, गाड़ी लाई गई थाने

19 Jul 2025

फतेहाबाद: भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं मनोनीत पार्षदों ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली से की मुलाकात

19 Jul 2025

ठेका कंपनी ने खेतों में सैकड़ो ट्राली मिट्टी पाट कर बनाई अस्थाई सड़क, किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कानपुर के घाटमपुर सीएचसी का एसीएमओ ने किया औचक्क निरीक्षण

19 Jul 2025

कानपुर में यूथ ओलंपिक के तहत नान चाकू प्रतियोगिता का शुभारंभ

19 Jul 2025

Jodhpur News: जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, बोले- जाति के आधार पर प्रदेश की मांग अनुचित, विकास पर हो चर्चा

19 Jul 2025

ठेका कंपनी ने खेतों में सैकड़ो ट्राली मिट्टी पाट कर बनाई अस्थाई सड़क, किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Shamli: ग्राम पंचायत सहायकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

19 Jul 2025

Shamli: डीएम-एसपी ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, वितरित किए फल व कोल्ड ड्रिंक

19 Jul 2025

Shamli: कैराना और ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस, कांवड़ यात्रा के चलते फरियादी कम

19 Jul 2025

Bijnor: सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में लगा गंदगी का ढेर, ग्राम प्रधान और मजदूरों ने चलाया सफाई अभियान

19 Jul 2025

Meerut: पूरा परिवार ले चला झांकी कांवड़, बच्चों से लेकर महिलाएं भी बनी भोले

19 Jul 2025

Meerut: करण पब्लिक स्कूल में मंडल स्तरीय तैराकी ट्रायल, 13 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

19 Jul 2025

शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप

19 Jul 2025

Bageshwar: कपकोट और सरप्राइज एफसी ने जीते मैच

19 Jul 2025

Solan: कूड़ा निष्पादन केंद्र में सोमवार से शुरू होगी प्रोसेसिंग, डीसी मनमोहन शर्मा ने किया निरीक्षण

19 Jul 2025

कानपुर के नरवल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, लेखपाल संघ ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

19 Jul 2025

Kullu: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल भी रोपवे के विरोध में उतरे

19 Jul 2025

Kanwad Yatra: शिवभक्तों से गुलजार शामली, शिविर में की जा रही सेवा

19 Jul 2025

कन्हा उपवन पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, गोवंशों की मौत पर जताई नाराज़गी, अधिकारियों पर फटकार

19 Jul 2025

Una: सांसद अनुराग ठाकुर ने दिशा बैठक की अध्यक्षता, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

19 Jul 2025

पीलीभीत में गर्माया थप्पड़ कांड, विकास भवन के कर्मचारी हड़ताल पर, किसान संगठनों ने भी शुरू किया विरोध

19 Jul 2025

कानपुर के सिद्धनाथ घाट पर गंगा में डूबे दो दोस्त, गोताखोरों कर रहे हैं तलाश

19 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed