{"_id":"696720ea463fe5d406033108","slug":"the-collector-listens-to-peoples-problems-in-the-field-not-in-air-conditioned-rooms-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-3840341-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ग्रामीणों के बीच पहुंचे टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय, यहां 43 मामलों का मौके पर ही किया निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ग्रामीणों के बीच पहुंचे टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय, यहां 43 मामलों का मौके पर ही किया निराकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 02:34 PM IST
Link Copied
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने का संवेदनशील मार्ग अपनाया है। वो सुविधा छोड़कर फील्ड में उतरकर काम करने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने को अपनी प्रशासनिक कार्यशैली बनाते हुए दिख रहे हैं।
गांव में जनसुनवाई के दौरान कुल 43 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कई प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए, जबकि अनेक समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर ग्रामीणों को राहत दी गई। बिजली, पानी, सड़क, आवास, पेंशन और राजस्व से जुड़े मामलों पर त्वरित निर्णय होते देख ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब जिले का कलेक्टर उनके गांव तक पहुंचा और बिना किसी औपचारिकता के उनकी बात सुनी।
इस दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि वास्तविक समस्याएं गांवों की गलियों और खेत-खलिहानों में समझ में आती हैं। हाल ही में वे टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत वैसा पहुंचे, जहां खुले मंच पर जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।