सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav deliver message harmony marrying son mass wedding. mass wedding begun.

Ujjain News: सामूहिक विवाह में बेटे की शादी कर सीएम यादव देंगे समरसता संदेश, बनाए जा रहे 5 डोम; तैयारियां शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 08:59 PM IST
Chief Minister Dr. Mohan Yadav deliver message harmony marrying son mass wedding. mass wedding begun.
सामाजिक समरसता, सहयोग और परोपकार की भावना के साथ 30 नवंबर 2025 को शिप्रा तट पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव का शुभ विवाह दिनेशचन्द्र पटेल यादव की सुपुत्री डॉ. इशिता पटेल यादव के साथ इसी सामूहिक विवाह आयोजन में करेंगे। इस आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों शोरो पर की जा रही है। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवराखेड़ी में 5 डोम बनाए जा रहे है। यहां पर 22 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जिसमें सीएम मोहन यादव के पुत्र भी शामिल होंगे। इस सामूहिक शादी समारोह में राज्यपाल मांगूभाई पटेल सहित प्रदेश के कई मंत्री और वीआईपी भी शामिल होंगे।

निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे के विवाह को निजी आयोजन न बनाकर, इसे सामाजिक समरसता के उत्सव में बदलते हुए 21 अन्य कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई है। इस प्रकार कुल 42 परिवार इस अभिनव पहल से लाभान्वित होंगे। इन सभी 21 कन्याओं के कन्यादान की पूरी सामग्री, उपहार और विदाई वस्तुएं मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा प्रदान की जाएंगी। यादव परिवार के अनुसार, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव का अनुकरणीय उदाहरण बनेगा। आपने बताया की 21 जोड़ों में 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6 सामान्य और 6 अनुसूचित जाति वर्ग से वर शामिल हैं, वहीं 21 दुल्हनों में 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति से हैं। 

मुख्यमंत्री के परिवारजन पहुंचे विवाह स्थल
सांवराखेड़ी ब्रिज के नजदीक यह आयोजन किया जाएगा जिसमे 5 डोम बनाये गए है। वही भव्य प्रवेश द्वार के साथ बढ़ी वाहन पार्किंग भी बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर आज प्रशासनिक अधिकारीगण मोके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के परिवारजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की बहन श्रीमती कलावती यादव, भाई बबलू यादव, बेटे वैभव यादव ने उचित दिशा निर्देश प्रदान किए।

इम्पीरियल चौराहे से शुरू होगी बरात
सामूहिक विवाह की बारात 30 नवम्बर को सुबह 8 बजे होटल इम्पीरियल चौराहे से प्रारंभ होकर विवाह स्थल पहुंचेगी। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वरमाला की रस्म संपन्न होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पाणिग्रहण संस्कार और सप्तपदी की विधियाँ 22 विशेष रूप से निर्मित मंडपों में एक साथ सम्पन्न होंगी।

पढ़ें:  मासूम से दरिंदगी, आरोपी सलमान फरार और लोग सड़कों पर, पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 30 हजार किया

नवविवाहित जोड़ों को मिलेगा गृहस्थी का यह सामान
यादव परिवार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब बिछिया, पलंग, सोफा, गद्दे, अलमारी, सेन्ट्रल टेबल, बेडशीट, वस्त्र, 21 बर्तनों का सेट, डिनर सेट और एक मोटरसाइकिल भेंट स्वरूप दी जाएगी, ताकि वे नई गृहस्थी सुगमता से प्रारंभ कर सकें।

यह रहेगा भोज
अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस बार 17 जोड़े यादव समाज से और 5 जोड़े अन्य समाज के रहेंगे। 22 जोड़ो का सामूहिक प्रोसेशन हरी फाटक से आयोजन स्थल तक सुबह 9 बजे निकलेगा। उसके बाद करीब 11:30 बजे फेरे होंगे। सामूहिक विवाह में होने वाले भोजन दो मिठाई, सब्जी-पूरी, नमकीन परोसी जाएगी। सभी जोड़ों को 51 हजार रुपए का सामान भी गिफ्ट के रूप में मिलेगा।

भोपाल से आए कारीगर बना रहे डोम
भोपाल से आए कारीगर वाटर प्रूफ फूल सेफ्टी वाले 5 डोम लगा रहे है। यहां पर एक विशाल स्टेज बनाया जा रहा है। साथ ही 5 ग्रीन रूम, 7 गेट, 6 चेंजिंग रूम, टॉयलेट की सुविधा भी रहेगी।

पांच दिन तक चलेंगे कार्यक्रम
अभिमन्यु-इशिता की शादी पर 5 दिन का कार्यक्रम होगा। जो कि 26 नवंबर से शुरू होगा। उस दिन वीआईपी आवास पर गणेश पूजन होगा। 27 को वीआईपी आवास पर हल्दी, 27 को वीआईपी आवास पर मेंहदी, 28 को गीता कॉलोनी स्थित निवास में माता पूजन, 29 अथर्व होटल में महिला संगीत, 30 की सुबह सामूहिक समारोह में विवाह और 30 की शाम अथर्व होटल में रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन, 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे दून

25 Nov 2025

नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की पत्रकारवार्ता

25 Nov 2025

उरई: झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा डंपर, केबिन में फंसकर चालक की मौके पर मौत

25 Nov 2025

Meerut: हर्ष फायरिंग में मौत, अक्सा के पेट में गोली लगते ही मची चीख-पुकार

25 Nov 2025

फिरोजपुर में चार किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Meerut: शादी वाले घर में चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़े

25 Nov 2025

Muzaffarnagar: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- भाजपा का अभेद्य दुर्ग बनेगा उत्तर प्रदेश

25 Nov 2025
विज्ञापन

पेड़ों को नहीं काटने देंगे...हरिद्वार में पर्यावरण मित्र संस्था का विरोध प्रदर्शन

25 Nov 2025

अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

25 Nov 2025

Exclusive: Anta विधायक Pramod Jain की पत्नी ने SIR का अंता में क्या नुकसान बता दिया? Amar Ujala News

25 Nov 2025

कुरुक्षेत्र: शहीदी समागम में गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ प्रकाश, गूंजी गुरबाणी

25 Nov 2025

Chamba: धूमधाम से मनाया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली का सालाना समारोह

25 Nov 2025

Sirmour: एनएसयूआई ने छात्राओं को संगठन की विचारधारा से करवाया अवगत

25 Nov 2025

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न

25 Nov 2025

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में मिला गल्ला व्यापारी का शव

25 Nov 2025

महेंद्रगढ़: ज्योतिसर और कुरुक्षेत्र के लिए चलाई रोडवेज बसें, परेशान यात्रियों ने जताया रोष

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में निकाला गया यूनिटी मार्च

25 Nov 2025

राष्ट्रीय जंबूरी में एडवेंचर जोन का बच्चों ने लिया अनुभव, फाइटर प्लेन और कार्गो प्लेन के बारे में ली जानकारी

25 Nov 2025

Rampur Bushahr: नए श्रम कानून के खिलाफ बिथल में कामगारों ने किया प्रदर्शन

25 Nov 2025

राष्ट्रीय जंबूरी में भावनगर के स्काउट एंड गाइड ने प्रस्तुत किया लोक नृत्य डांडिया

25 Nov 2025

Vaishali के हरिनाथ मंदिर में गृह मंत्रालय संभालने से पहले पहुंचे Samrat Chaudhary, क्या वादा किया?

25 Nov 2025

लखनऊ में कांग्रेस ने एसआईआर में होने वाली दिक्कत पर रखी अपनी बात

25 Nov 2025

लखनऊ में केंद्रीय संस्कृत विवि में खादी महोत्सव का आयोजन, लोगों ने की खरीदारी

25 Nov 2025

कानपुर: मोती झील में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस समारोह

25 Nov 2025

VIDEO: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बरसाना, राधारानी के किए दर्शन

25 Nov 2025

Congress का अपने नेताओं पर एक्शन, Dilip Jaiswal ने चुटकी लेते हुए क्या कहा? Amar Ujala News

25 Nov 2025

Meerut: स्मॉग को कम करने के लिए कराया पानी का छिड़काव

25 Nov 2025

Meerut: प्रभु मिलन भवन सेवा केंद्र पर सत्यनारायण कथा

25 Nov 2025

Meerut: वन्य जीव पर कुत्तों ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

25 Nov 2025

Meerut: हस्तिनापुर में एसएलआरएम केंद्र का निर्माण कार्य शुरू

25 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed