सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: CM Attends Late-Night Garba Events, Praises Organizers and Shares Key Remarks

Ujjain News: देर रात गरबा कार्यक्रमों में पहुंचे मुख्यमंत्री, आयोजकों की सराहना करते हुए कही ये बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 12:16 PM IST
Ujjain News: CM Attends Late-Night Garba Events, Praises Organizers and Shares Key Remarks
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार देर रात नानाखेड़ा खेल परिसर में आयोजित गरबा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नानाखेड़ा खेल स्टेडियम परिसर में जल्द ही हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्क पैलेस में सिंधी समाज के गरबा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में भारत की शक्ति और पराक्रम दुनिया ने देखा। मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंगलाज माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देती है। 

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयसिंहपुरा में श्री महाकाल भैरव भक्त मंडल द्वारा स्थापित माता के पंडाल में दर्शन करने पहुंचे और अनिल फिरोजिया द्वारा सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित गरबा उत्सव कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया।

बुधवारिया चौराहे पर माता के पंडाल में पहुंचे सीएम ने यहां माता का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नगरकोट माता मंदिर में माता की आरती की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के बाहर दुकान से सिंघाड़े खरीदे और महिला दुकानदार से उनके परिवार और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  Navaratri 2025: महाभारत काल में हुई थी गढ़कालिका मंदिर की स्थापना, यहां मां को चढ़ाए जाते हैं कपड़े के नरमुंड

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में शामिल होते हुए कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सहअस्तित्व को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में शामिल हुए। मंच पर कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर लोगों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी के डालडा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संस्था को 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने नागझिरी में श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में भाग लिया और बताया कि हामू खेड़ी टेकरी पर संतों के निवास बनाए जा रहे हैं और उनके उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली और भाई दूज के अवसर पर लाडली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए उनके खातों में दिए जाएंगे।

महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन अब मेट्रोपॉलिटन सिटी बन गया है, जिसमें उज्जैन, इंदौर, देवास, पीथमपुर और शाजापुर के मक्सी को शामिल किया गया है।

दशहरा मैदान पर श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी में आयोजित गरबा उत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उज्जैन का सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा। सिंहस्थ के लिए जिले में सड़क और रेल मार्ग का जाल बिछाकर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
पहले किया पूजन फिर किया खरीदे सिंघाड़े
गरबा कार्यक्रमों में पहुंचे सीएम यादव- फोटो : credit
 
पहले किया पूजन फिर किया खरीदे सिंघाड़े
गरबा कार्यक्रमों में पहुंचे सीएम यादव- फोटो : credi
 
पहले किया पूजन फिर किया खरीदे सिंघाड़े
गरबा कार्यक्रमों में पहुंचे सीएम यादव- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: हमला होने के बाद ट्रामा सेंटर पहुंचे गायत्री प्रजापति, भारी भीड़ जमा

01 Oct 2025

लखनऊ: हमला होने के बाद गायत्री प्रजापति की बेटी आई सामने, कहा जेल में पिता जी सुरक्षित नहीं

01 Oct 2025

VIDEO: चारधाम यात्रा...केदारनाथ धाम में फिर उमड़ने लगा भक्तों का जुहूम

01 Oct 2025

बदरीनाथ धाम में सर्द मौसम के बीच उमड़ी भक्तों की भीड़

01 Oct 2025

Meerut: आईएमए हॉल में लेडीज़ विंग ने डांडिया कार्यक्रम में खेला गरबा

30 Sep 2025
विज्ञापन

Meerut: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले खिलाफ कांग्रेसियों ने दी तहरीर

30 Sep 2025

Meerut: कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता

30 Sep 2025
विज्ञापन

Meerut: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ऋषभ अकैडमी की टीम को किया गया सम्मानित

30 Sep 2025

Meerut: विकास भवन में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक, विकास कार्यो की समीक्षा की

30 Sep 2025

Meerut: नगर निगम और यूपीएचसी मकबरा डिग्गी की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

30 Sep 2025

लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर राड से हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

30 Sep 2025

कानपुर में दुर्गा महोत्सव की धूम, धुनुची नृत्य करती युवती

30 Sep 2025

गाजियाबाद में कार हटाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़

30 Sep 2025

शिप्रा सनसिटी फेज वन में बंगोतरु पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल में ढाक बजाते बंगाली कलाकार

30 Sep 2025

गाजियाबाद में श्रमिक की बेटी बनी एक दिन एसीपी

30 Sep 2025

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

30 Sep 2025

10वीं की छात्रा पल्लवी को एक दिन के लिए बनाया गया पुलिस उपायुक्त ग्रामीण

30 Sep 2025

गाजियाबाद देहाती फिल्मों के कलाकार उत्तर कुमार डासना जेल से हुए रिहा

30 Sep 2025

VIDEO: बारिश के चलते जमीन पर बिछी धान की फसल

30 Sep 2025

VIDEO: बारिश बनी आफत...बिजली आपूर्ति हुई ठप, लोग हुए परेशान

30 Sep 2025

VIDEO: नीली बत्ती-हूटर लगाकर रौब झाड़ रहे युवक को सीओ ने सिखाया सबक

30 Sep 2025

VIDEO: सड़क पर धराशायी होकर गिरा पेड़, बाधित हुआ आवागमन

30 Sep 2025

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...एक दिन की बीडीओ बनीं पावनी

30 Sep 2025

VIDEO: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया संचारी रोग से बचाव का पाठ

30 Sep 2025

VIDEO: एटा में दिनभर छाए रहे बादल, फिर रिमझिम बारिश

30 Sep 2025

VIDEO: पुलिस की पाठशाला...एसपी सिटी बोले- जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

30 Sep 2025

Dewas News: माता के दर्शन करने आए उप्र के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

30 Sep 2025

लखनऊ: विकास नगर स्थित लेखराज पन्ना मार्केट में भगवती जागरण, सिंगर स्वाति मिश्रा ने दी प्रस्तुति

30 Sep 2025

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी ने नाै महिलाओं को विरासत का शस्त्र लाइसेंस दिया

30 Sep 2025

Satna News: पूजा के दौरान बरपा आसमानी कहर, देवी मंदिर में बिजली गिरने से आठ लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

30 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed