सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Shahi Sawari Procession Route Sparks Controversy Mayor Demands Change Priests Warn of Consequences

Mahakal: महाकाल की शाही सवारी मार्ग को लेकर घमासान, महापौर की मांग मार्ग बदलें, पुजारी बोले-आएंगे दुष्परिणाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 06:06 PM IST
Mahakal Shahi Sawari Procession Route Sparks Controversy Mayor Demands Change Priests Warn of Consequences
नगर में आज भले ही बाबा महाकाल की चौथी और श्रावण मास की अंतिम सवारी धूमधाम से निकाली जा रही हो, लेकिन महापौर मुकेश टटवाल द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 18 अगस्त को निकाली जाने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी का मार्ग बदलने और इसे बढ़ाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। महापौर ने एक पत्र के माध्यम से सवारी मार्ग को कोविड के समय निकाले गए मार्ग से निकालने की मांग तो की है, लेकिन महाकाल मंदिर के पुजारी ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए सवारी मार्ग में कोई भी छेड़छाड़ न करने की बात कही है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर सवारी की व्यवस्थाओं को बदला गया तो हमें इसके दुष्परिणामों के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।



बता दें कि महापौर मुकेश टटवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र सोपा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी 6 से 9 मीटर के छोटे मार्ग से होते हुए रामघाट तक पहुंचती है। बाबा महाकाल की राजसी सवारी में क्योंकि देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं इसीलिए इस सवारी को कोविड के समय निकल जाने जाने वाले मार्ग यानी कि बड़ा गणेश मंदिर, विक्रम टीला, शेर चौराहा, हरसिद्धि माता मंदिर, हरसिद्धि पाल से होते हुए रामघाट ले जाना चाहिए, क्योंकि यह मार्ग काफी चौड़ा और सुरक्षा की दृष्टि से काफी ठीक है। जबकि गुदरी चौराहा से रामघाट तक आने वाले इस मार्ग पर श्रद्धालुओं को राजसी सवारी के दर्शन करने के दौरान कहीं कोई कष्ट नहीं झेलने पड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से राजसी सवारी के दौरान इस मार्ग को बदलने के साथ ही रामघाट पर होने वाले सवारी के पूजन के बाद सवारी मार्ग को और भी बढ़ाए जाने की मांग की है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा भक्त बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन लाभ ले सकें।

महापौर मुकेश टटवाल ने तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यह मांग कर डाली है लेकिन इस मांग की जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर के पुजारी सवारी मार्ग को बदलने का विरोध करने लगे हैं। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि देश के मंदिरों की अपनी अपनी परंपरा है इन परंपराओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ होना गलत है। देवताओं के साथ अगर परंपराओं को छेड़छाड़ किया जाता है तो फिर हमें इसका दुष्परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि महाकाल राजा हैं उन्हें मजाक बनाना गलत है। बार-बार सवारी मार्ग बदलने की मांग की जाती है जो कि गलत है। जिसे भी बाबा महाकाल के दर्शन करना होते हैं वह कैसे भी उनके दर्शनों का लाभ ले लेते हैं। बहाने बनाने वालों के लिए तो हम यह कह सकते हैं कि कल से वह कहेंगे कि बाबा महाकाल के दर्शन गर्भग्रह में ठीक से नहीं होते हैं तो क्या हम उनके लिए बाबा महाकाल को शिखर पर विराजमान कर देंगे। कुल मिलाकर हिंदू सनातन धर्म को कुछ लोग समाप्त करना चाहते हैं। इसके साथ छेड़छाड़ करना और हिंदू व्यवस्थाओं पर प्रहार करना ही उन लोगों का काम है। शिव भक्त भगवान शिव की व्यवस्थाओं को अच्छे से जानते हैं, समझते हैं। सवारी के साथ व्यवस्थाओं को ना बदल जाए। ऐसी ही हमारी विनती है और हमारी मांग है। सीधी सी बात है कि हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे परंपराओं और पवित्रताओं को ध्वस्त किया जाए अगर हम कुछ भी गलत करेंगे तो फिर प्रलय आएगा।
मुकेश टटवाल, महापौर
मुकेश टटवाल का वो पत्र, जो सीएम को लिखा गया।
 
मुकेश टटवाल, महापौर
पुजारी महेश शर्मा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्रक की टक्कर से एक कांवड़िए की मौत, दो घायल

04 Aug 2025

गाजीपुर पहुंचा मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी, फर्जी हस्ताक्षर के मामले में हुआ था गिरफ्तार

04 Aug 2025

महेंद्रगढ़: जियो फेसिंग के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सुबह एक घंटे जताया रोष

जूही खलवा पुल में जलभराव, बारिश में कुछ घंटे में पुल खाली होने का किया जाता दावा, हालात जस के तस

04 Aug 2025

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह आज, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे सम्मानित

04 Aug 2025
विज्ञापन

लगातार बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, कस्बे के अंदर व सर्विस रोड पर भी भरा पानी

04 Aug 2025

Barmer News: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था परेशान

04 Aug 2025
विज्ञापन

लखनऊ: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगातार दूसरे दिन अमर उजाला कार्यालय में पहुंची महिलाएं

04 Aug 2025

VIDEO: जिलों में लगातार बारिश जारी, वाहन चलाना हुआ मुश्किल

04 Aug 2025

VIDEO: बहराइच में बाढ़ जैसे हालात, गांवों में घुसा पानी

04 Aug 2025

VIDEO: भारी बारिश के बीच रामनगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का दौर जारी

04 Aug 2025

महेंद्रगढ़: लक्की ने स्वर्ण और पूनम ने कांस्य पदक जीता

VIDEO: सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धा का सैलाब, "हर-हर बम-बम" से गूंज उठा महादेवा धाम

04 Aug 2025

VIDEO: बहराइच में मंदिरों के बाहर लगा आस्था का सैलाब, लगी लंबी कतारें

04 Aug 2025

गोविंद नगर में चौतरफा जलभराव, दुकानों में भरा पानी

04 Aug 2025

लगातार बारिश से आचार्य नगर में घुटने तक पानी भरा, कई वाहन बंद हो गए

04 Aug 2025

सोलन में हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को दी श्रद्धांजलि

04 Aug 2025

Kangra: युवा शक्ति कांगडा ने जॉब ट्रेनी पॉलिसी का किया विरोध, डीसी के जरिये सीएम को भेजा ज्ञापन

04 Aug 2025

VIDEO: अनोखी आस्था: भांजे के लिए आजीवन हरिद्वार से पैदल कांवड लाने का संकल्प

04 Aug 2025

लखनऊ: सावन के आखिरी सोमवार पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

04 Aug 2025

VIDEO: Ayodhya: अब सोने के साथ हीरे के आभूषण भी धारण करेंगे रामलला, पुण्य आत्माओं के 11 मीटर ऊंचे स्मारक का होगा निर्माण

04 Aug 2025

डग्गामार बसों के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मी, की नारेबाजी

04 Aug 2025

रुद्राक्ष से सजा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, VIDEO में देखें खूबसूरती

04 Aug 2025

बाबा विश्वनाथ धाम में भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, हर- हर महादेव के जयघोष से गूंजी काशी

04 Aug 2025

चरखी दादरी: चिकित्सकों ने एक घंटे नहीं देखी ओपीडी, मरीजों को हुई परेशानी

04 Aug 2025

VIDEO: गोंडा: झमाझम बारिश से शहरी इलाकों में जगह-जगह जलभराव, किसान खुश, बोले- खेती के लिए अच्छी है

04 Aug 2025

VIDEO : सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों के बाहर लगी कतार

04 Aug 2025

पुरानी चुंगी से सिद्धनाथ मन्दिर जाने वाली रोड पर जलभराव, सड़कें बनी तालाब

04 Aug 2025

लगातार बारिश होने से सिद्धनाथ मन्दिर में कम रही भक्तों की संख्या, आखिरी सोमवार पर भंडारे का आयोजन

04 Aug 2025

Haldwani: फाइनेंस कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आरटीओ का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा वाहन बरामद

04 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed