Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
ujjain crime News First they stole a bike, then set one on fire and threw the other in the Shipra river...
{"_id":"66acf07ec3fd305da60551ec","slug":"see-which-viral-reel-created-a-sensation-in-ujjain-first-they-stole-a-bike-then-set-one-on-fire-and-threw-the-other-in-the-shipra-river-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1957142-2024-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चोरों ने पहले बाइक चुराई फिर एक को आग लगाई और एक को फेंक दिया शिप्रा नदी में, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चोरों ने पहले बाइक चुराई फिर एक को आग लगाई और एक को फेंक दिया शिप्रा नदी में, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 10:26 PM IST
उज्जैन शहर में दो रील तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर कोई भी यह समझ नहीं पा रहा है कि वीडियो के लिए एक बाइक को आग लगाकर और एक बाइक को शिप्रा नदी में क्यों फेंका गया। तेजी से वायरल हो रही इस रील को लेकर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह कारनामा बाइक चोरों का है, जिन्होंने पहले मशक्कत कर बाइक चुराई और उसके बाद इन बाइक को नुकसान पहुंचा दिया। वैसे अब बाइक में आग लगाने और इस नदी में फेंकने वाले दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक की तलाश अभी जारी है।
कोतवाली टीआई लीला सोलंकी ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में सुशील उर्फ गब्बू पिता कन्हैयालाल निवासी शांति नगर नीलगंगा, गौरव पिता हरिसिंह जाटव निवासी शांति नगर हालमुकाम नीमनवासा को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों में से गौरव नामक युवक को एक स्थान से बाइक चोरी करते हुए देखा गया था। हमारे थाने के जवान बाइक चोरों से पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी दौरान हमने उनके मोबाइल भी चेक किए, लेकिन चेकिंग के दौरान हमें इनके मोबाइल से कुछ ऐसे वीडियो दिखाई दिए जो कि चौंकाने वाले थे। इन वीडियो में एक मोटरसाइकिल को शिप्रा नदी में फेंका जा रहा था, जबकि एक अन्य वीडियो में पकड़े गए आरोपी मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। इन वीडियो को लेकर बाइक चोरों से पूछताछ चल ही रही थी कि तभी पता चला कि ऐसे वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो के मिलने के बाद जब बाइक चोरों से फिर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका एक साथी अन्य भी है, जिसके साथ मिलकर वह बाइक चोरी करते थे। पुलिस उस तीसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि मोटरसाइकिल चुराने वाले यह बदमाश आखिर बाइक में आग क्यों लगा देते थे। साथ ही इन वीडियो को वायरल क्यों करते थे...?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।