{"_id":"66acc08c52f77cb06909723c","slug":"video-oiradanasa-fakatara-ka-nagamakaranae-narasata-karana-ka-maga-shahajahapara-ma-osaefa-karamacaraya-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऑर्डनेंस फैक्टरी का निगमीकरण निरस्त करने की मांग, शाहजहांपुर में ओसीएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऑर्डनेंस फैक्टरी का निगमीकरण निरस्त करने की मांग, शाहजहांपुर में ओसीएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन (एआईडीईएफ) के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को ओसीएफ के गेट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रैली निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान यूनियन महामंत्री माजिद रफीक ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय आह्वान पर आयुध निर्माणी पर भी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सभी ऑर्डनेंस फैक्टरी का निगमीकरण रद्द किया जाए। न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करके ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। मृतक आश्रितों को शतप्रतिशत नौकरी दी जाए। केंद्रीय कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रतिरक्षा कर्मचारियों यूनियन के सभी पदाधिकारियों, जेसीएम वर्क्स कमेटी सदस्य, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से यूनियन अध्यक्ष नीरज दीक्षित, राम मोहन, मुकेश भारती, मोहम्मद नसीम जय सिंह, समीउद्दीन राजकुमार मौर्या, संदीप, शारिक, विमलदीप आदि लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।