सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Today Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned Tripund and moon on forehead, applied Bhasma

Mahakal Bhasma Aarti: मस्तक पर त्रिपुंड और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई भस्म; उमड़ा आस्था का सैलाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 07:48 AM IST
Today Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned Tripund and moon on forehead, applied Bhasma

पौष मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल के पट खुले और उनका त्रिपुंड तथा चंद्रमा से विशेष शृंगार किया गया। अलौकिक स्वरूप के दर्शन से पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पंचमी तिथि पर आज सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम जल अर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें- भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जय श्री गणेश के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर

पूजन के पश्चात पुजारियों ने बाबा महाकाल का आकर्षक शृंगार किया और कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता बाबा का त्रिपुंड और चंद्रमा से सुसज्जित स्वरूप रहा, जिसने दिव्यता का अद्भुत अनुभव कराया। हजारों भक्तों ने इस अलौकिक रूप के दर्शन कर “जय श्री महाकाल” का जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था

आरती का समय

  • प्रथम भस्म आरती- समय - प्रातः 4 से 6 बजे तक

  • द्वितीय दद्योतक आरती- प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

  • तृतीय भोग आरती- प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

  • चतुर्थ संध्याकालीन पूजन- शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • पंचम संध्या आरती- सांय 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती- रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

  • (आरती का यह क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक रहेगा।)


पूजा-पाठ शुल्क

  • सामान्य पूजा 100 रुपए

  • शिव महिमा पाठ 200 रुपए

  • रूद्राभिषेक वैदिक पूजा 300 रुपए

  • शिव महिमा स्त्रोत 500 रुपए

  • रूद्राभिषेक 11 अवतरण रूद्र पाठ 1000 रुपए

  • लघु रूद्राभिषेक 3000 रुपए

  • महा रूद्राभिषेक 15000 रुपए

  • 1.25 लाख महामृत्युंजय जाप 15000 रुपए

  • भांग श्रृंगार 1100 रुपए


श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल  दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू, अब प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए नहीं होंगे परेशान

09 Dec 2025

VIDEO: 'अगले कुछ दिन दावत भूल जाएं', SIR की समीक्षा में सीएम बोले- हर वोट ढूंढ-ढूंढकर मतदाता सूची में कराएं शामिल

09 Dec 2025

VIDEO: चौथी मंजिल के फ्लैट में कैसे लगी आग, जानें हादसे के बाद क्या-क्या हुआ

09 Dec 2025

कानपुर के गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 जीत पर परिवार खुश

08 Dec 2025

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस की ऐसी गलती...स्कूल संचालक के उड़ गए होश, अब हेलमेट पहनकर चला रहा कार

08 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: 'देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए एसआईआर...', भाजपा एमएलसी बोले- वास्तविक मतदाताओं को उनका अधिकार मिल रहा

08 Dec 2025

VIDEO: मेयर के भतीजे ने की सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता, काली पट्टी बांधकर निगम कर्मियों ने किया विरोध प्रर्दशन

08 Dec 2025
विज्ञापन

फगवाड़ा: शर्मा और लखनपाल परिवार ने गांव खजूरला में लगाया 5वां फ्री मेडिकल कैंप

Meerut: दो कर्मचारियों के भरोसे खिवाई पीएचसी, भवन निर्माण में भी बड़ा भ्रष्टाचार

08 Dec 2025

डीएम कार्यालय पहुंचे लज्जापुरी के लोग, एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप

08 Dec 2025

गाजियाबाद के लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में केमिकल रिसाव

08 Dec 2025

कानपुर: लीकेज सिलिंडर चेक करने के लिए जलाई माचिस, वृद्धा की जलकर मौत

08 Dec 2025

Saharanpur: कफ सिरप मामले में Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को घेरा, कहा- वन-डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया

08 Dec 2025

फरीदाबाद: खेल परिसर में जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों के लिए विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन

08 Dec 2025

तीन गांवों में बिजली बिल बकायेदारों की सूची चस्पा, रसूखदारों के नाम उजागर

08 Dec 2025

भीतरगांव ब्लाक के दो बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

08 Dec 2025

पसेमा गांव के 78 बकायेदारों का 40.17 लाख बिजली का बिल बकाया

08 Dec 2025

भीतरगांव में दो बाइकें भिड़ी, एक के चालक की मौत, दूसरा गंभीर

08 Dec 2025

कर्बी के बोझ के दाम 50 रुपये से अधिक, पशुपालक परेशान

08 Dec 2025

बौहार का उप स्वास्थ्य केंद्र बन गया खंडहर, खिड़की तक उखाड़ ले गये चोर

08 Dec 2025

बिना सेफ्टी पुल की कोठी की खोदाई कर रहे मजदूर, हादसे का खतरा

08 Dec 2025

व्यापारी न आने से कुम्हड़ा खेतों में डंप, किसानों की उम्मीदें टूटी

08 Dec 2025

गेहूं में पहली सिंचाई के बाद करें यूरिया का छिड़काव, किल्लों से भर जाएगा खेत

08 Dec 2025

भीतरगांव इलाके में चारे का संकट, पायरा के दाम बढ़े, भूषा बनाकर खिला रहे किसान

08 Dec 2025

निर्माणाधीन साढ़ नहर पुल की कोठी धंसी, दबने से मजदूर घायल

08 Dec 2025

फरीदाबाद: ईएसआईसी अस्पताल में इंटीग्रेटेड हेल्थ क्लिनिक, मरीजों को मिल रहा लाभ

08 Dec 2025

Faridabad: South Haryana Electricity Distribution Corporation will organize a solution camp on December 9.

08 Dec 2025

फरीदाबाद: मिशन बुनियाद और सुपर हंड्रेड के तहत बल्लभगढ़ ब्लॉक में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

08 Dec 2025

फरीदाबाद: ग्रेप की पाबंदियां हटने के बाद प्रदूषण स्तर में वृद्धि, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 300 पार

08 Dec 2025

Cough Syrup Case: SIT करेगी मामले की जांच, आईजी के नेतृत्व में जांच टीम गठित...ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128 FIR

08 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed