सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   VIP devotees temple Mahakal Sunday, story teller Indresh Upadhyay, singer Suresh Wadkar and Ishita Mahakal.

Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय और पद्मश्री सुरेश वाडकर, कहा- बाबा ने खुद बुला लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 08:16 PM IST
VIP devotees temple Mahakal Sunday, story teller Indresh Upadhyay, singer Suresh Wadkar and Ishita Mahakal.
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का बड़ा मेला लगा रहा। दूर-दूर से आए भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनके बाद प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर और गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए।

मंदिर समिति ने अतिथियों का किया सम्मान

महाकाल मंदिर पहुंचे इन अतिथियों का मंदिर प्रशासन की ओर से स्वागत और सत्कार किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने पद्मश्री सुरेश वाडकर का स्वागत किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय का सम्मान किया।

'बाबा महाकाल केवल भारत के नहीं, पूरे विश्व के मध्य में हैं'

दर्शन के बाद कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कहा, “नमः पार्वती पते, हर-हर महादेव। ऐसे हमारे श्री महाकाल प्रभु के श्री चरणों में आप सबकी ओर से प्रणाम। मैं तो अभी प्रणाम करके आया हूँ, लेकिन आप सबकी ओर से भी प्रणाम करता हूँ। हमारे द्वादश ज्योतिर्लिंगों के बिल्कुल मध्य में विराजमान श्री महाकाल प्रभु को बार-बार वंदन करता हूँ। वे केवल भारत के मध्य में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के मध्य में विराजमान हैं।”

उन्होंने कहा कि आज महाकाल के दर्शन कर उन्होंने पूरे विश्व की मंगल कामना की भावना से बाबा को प्रणाम किया। उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि इतनी भीड़ होने के बाद भी श्रद्धालुओं को प्रेम और सहजता से दर्शन हो रहे हैं। इंद्रेश उपाध्याय ने आगे कहा, “महाकाल प्रभु हमारे वृंदावन में गोपेश्वर बनकर विराजमान हैं। जब भी हम उन्हें देखते हैं तो गोपी भाव से देखते हैं। क्योंकि कृष्ण भक्ति और वृंदावन की भक्ति में प्रवेश अगर कोई करा सकता है तो वह महाकाल ही हैं। उन्हीं की कृपा से ब्रजवासियों और संतों को वृज की प्राप्ति हुई है।”

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

उन्होंने कहा कि वे महाकाल प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि उनके मन में कृष्ण भक्ति और बढ़े और बाबा महाकाल उन्हें बार-बार अपने दरबार में बुलाते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे उन्हें यहां आकर पुष्प और जल चढ़ाने का अवसर मिला, वैसे ही एक दिन महाकाल भगवान को कथा सुनाने का अवसर भी मिले। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “सबको बार-बार जय श्री कृष्ण, जय महाकाल। नमः पार्वती पते, हर-हर महादेव।”

'तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन बाबा महाकाल ने बुला लिया' 

वहीं प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर ने महाकाल के दर्शन के बाद कहा, 'जय श्री महाकाल। बाबा जी के दर्शन करके मुझे बहुत आनंद मिल रहा है। इसके लिए मैं मंदिर के सभी विश्वस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ। आज हमें बाबा जी के दर्शन का सौभाग्य मिला।' उन्होंने बताया कि बीच में उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें लग रहा था कि शायद वे इस बार उज्जैन नहीं आ पाएंगे। लेकिन बाबा महाकाल की कृपा से वे यहां आ सके।

सुरेश वाडकर ने कहा, 'थोड़ी तबीयत खराब थी, दिल घबरा रहा था। मन में आ रहा था कि शायद मैं नहीं आ पाऊंगा, लेकिन बाबा जी ने बुला ही लिया। इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है।' उन्होंने यह भी बताया कि करीब 20–25 साल पहले भी वे महाकाल मंदिर आए थे, जब वे लता जी के नाम से दिए जाने वाले सम्मान को लेने उज्जैन आए थे। उस समय उन्होंने भस्म आरती में भी भाग लिया था।

वाडकर ने कहा कि इस बार भी उन्हें बहुत अच्छे दर्शन हुए और वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। अंत में उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि वे सभी को स्वस्थ रखें और सभी को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा दें। उन्होंने कहा कि बस बाबा जी के चरणों में यही प्रार्थना है कि वे हमें और हमारे परिवार को स्वस्थ रखें और हमें हमेशा अपने चरणों में स्थान दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: पीलीभीत में मौसम ने ली करवट, अगले दो दिन बारिश की संभावना

15 Mar 2026

Sanjay Yadav on Nishant Kumar: शराबबंदी, अपराध और निशांत कुमार पर संजय यादव का बयान | Samrat Chaudhary

15 Mar 2026

गोंडा में सेहरी में नहीं मिली चाय, गैस के लिए भूखे-प्यासे घंटों लाइन में खड़े रहे रोजेदार

15 Mar 2026

Solan: डॉक्टर मस्तराम शर्मा, डॉक्टर हेमराज कौशिक, शंकर वसिष्ठ तथा अशोक गौतम को मिला सुमेधा श्री सम्मान

15 Mar 2026

Solan: खेल के माध्यम से दी प्रशिक्षुओं को निवेश की जानकारी

15 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: यूपी दरोगा परीक्षा पेपर में 'पंडित' शब्द के प्रयोग पर गरमाई सियासत, कार्रवाई की मांग

15 Mar 2026

Meerut: आरएलडी ने मनाई बहुजन नायक कांशीराम की जयंती, चित्र पर किए पुष्प अर्पित

15 Mar 2026
विज्ञापन

Korba : पुलिस लाइन के दफ्तर में कुंडली मारकर बैठा जहरीला सांप, देखें वीडियो

15 Mar 2026

हिसार में 22 मार्च को हिंदू नववर्ष महोत्सव में होगी विराट धर्म सभा, मधुरमय संकीर्तन, श्याम रसोई, पुष्प और इत्र वर्षा

15 Mar 2026

Solan: मौसम ने ली करवट, सोलन में हुई रिमझिम बारिश

15 Mar 2026

Shahjahanpur: कथा के समापन पर भंडारे में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, श्रद्धालुओं को परोसी सब्जी-पूड़ी

15 Mar 2026

बलरामपुर में एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न

15 Mar 2026

हिसार में चल पड़ी मशीनें, जिले में 2.86 लाख बीपीएल कार्ड धारकों को राशन वितरण शुरू

15 Mar 2026

भिवानी में कांग्रेस शहरी जिला कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

15 Mar 2026

Shimla: सब्जी मंडी में बिकने के लिए पहुंची कचनार, 140 रुपये प्रतिकिलो दाम

15 Mar 2026

लखनऊ में सिलिंडर के लिए मारामारी, तड़के से लाइन में लगे थे लोग; वितरण स्थान ही बदल दिया गया, भागे लोग

15 Mar 2026

Rudraprayag: गडोरा गांव में सजी पुलिस की रात्रि चौपाल

15 Mar 2026

पिकअप की टक्कर से फरीदाबाद में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

15 Mar 2026

बादशाह को लॉरेंस गैंग की जान से मारने की धमकी, पानीपत फायरिंग से मचा हड़कंप

लखनऊ में चल रहे पुस्तक मेले में विचार संगोष्ठी का आयोजन, प्रेम एक नदी के बारे में जानकारी साझा

15 Mar 2026

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें

15 Mar 2026

फरीदाबाद टाउन पार्क में सजी फूलों की प्रदर्शनी, पुष्प प्रेमियों ने की सराहना

15 Mar 2026

लखनऊ में गैस किल्लत से परेशान दुकानदारों ने साझा की पीड़ा

15 Mar 2026

Video: बीते वर्षों के मुकाबले फाग मेले में घटा कारोबार, व्यापारी मायूस

15 Mar 2026

Sirmour: शिलाई में उपमुख्यमंत्री का काफिला रोक 108 कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

15 Mar 2026

लखनऊ में गैस की किल्लत से खाने का दाम बढ़ाया, 40 प्रतिशत ग्राहक हुए कम

15 Mar 2026

Sirmour: बड़ा चौक में खेड़ा मंदिर समिति ने बांटा खिचड़ी का प्रसाद

15 Mar 2026

Chamoli: मौसम ने फिर करवट बदली, निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

15 Mar 2026

कथावाचक Devkinandan Thakur ने क्रिकेटर Hardik Pandya को किस बात के चलते माफी मांगने को कहा?

15 Mar 2026

Mandi: जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा, प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को

15 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed