{"_id":"69b6760eb793248c3f027e1d","slug":"video-blramapara-ma-esaaaii-bharata-parakashha-ka-thasara-thana-bha-shata-paranae-parakashha-sapanana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न
बलरामपुर में उप निरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
जिले में बीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमडीके गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज कॉमर्स ब्लॉक और एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।