{"_id":"69b6721c342b75d51402b952","slug":"video-mandi-free-education-for-meritorious-and-needy-students-entrance-exam-on-april-5-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा, प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा, प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:17 PM IST
डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की नौवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को 11 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई है। इसमें लाहौल और स्पीति को छोड़कर सभी परीक्षा केंद्रों में एकसाथ होगी। ज्ञात रहे यह स्कूल विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से लेकर बाहरवीं कक्षा तक पूरी तरह निशुल्क शिक्षा, खाना, रहना, कपड़े, किताबें, हॉस्टल की सुविधा प्रदान करता है और यह प्रवेश गरीब बच्चों को मेरिट के आधार पर मिलता है। इसमें विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा का प्रमाण पत्र व 4 लाख 25 हजार रुपए से कम वार्षिक आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह प्रवेश परीक्षा जिन परीक्षा केन्द्रों में होगी उनमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहल्ला सप्रि चम्बा, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा चम्बा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलाम चम्बा, शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, जिला सिरमौर, डॉ. वाई एस परमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड के नजदीक ऊना, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाशाकोट बरोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरी मोलग जयसिंहपुर, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की सोलन, रिज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चिरगांव शिमला, पीएम श्री राजमाता शातिं देवी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच शिमला, एसएसके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरागांव कुमारसैन, टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपियो किन्नौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बशैंणी कुल्लू व राजकीय महाविद्यालय ढालपुर कुल्लू शामिल है। पाठशाला के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र में बदलाव होने पर साईं इटरनल फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के दिन सुबह 10 बजे अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, आठवीं कक्षा के उत्तीर्ण होने की अतिंम रिपोर्ट कार्ड की एक प्रति वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र की एक प्रति परीक्षा तिथि से तीन महिने से ज्यादा न बना हो, मोबाइल नम्बर, पेन व पेपर क्लिप बोर्ड के साथ संबंधित परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अधिक जानकरी के लिए ओम प्रकाश मोबाइल नम्बर 8544754064, विजय ठाकुर 82196-10716, अतुल कुमार 82190-76003 नम्बर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।