{"_id":"69b673319f2d45230c021df2","slug":"video-video-business-declines-at-phag-fair-compared-to-previous-years-traders-disheartened-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीते वर्षों के मुकाबले फाग मेले में घटा कारोबार, व्यापारी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीते वर्षों के मुकाबले फाग मेले में घटा कारोबार, व्यापारी मायूस
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:22 PM IST
Link Copied
रामपुर में चार दिवसीय फाग मेला भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मेले में व्यापार गतिविधियों का दौर अब भी जारी है। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष व्यापार मंदा चल रहा है, जिस कारण मेले में व्यापारियों में मायूसी छाई हुई है। रविवार को एनएच पांच पर सजी दुकानों में लोग दिन भर खरीदारी करते रहे। रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला 5 मार्च से शुरू हुआ और 8 मार्च को मेले का विधिवत समापन हो गया। मेले को लेकर नेशनल हाईवे पांच पर व्यापार गतिविधियां अब भी चल रही हैं। इस मेले में स्थानीय और बाहरी राज्यों के व्यापारी कारोबार करने पहुंचते हैं। शहर के पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने अस्पताल तक दुकानें सजी हैं। मेले में इस बार व्यापार गतिविधियां बीते वर्षों के मुकाबले कम हो गई हैं, जिस कारण मेले में आए व्यापारी परेशानियां झेल रहे हैं। नगर परिषद ने मेले में पहुंचे व्यापारियों को 25 मार्च तक व्यापार सजाने की अनुमति दी है। मेले को लेकर करीब 120 प्लॉट बिके हैं। व्यापार गतिविधियां घटने के कारण व्यापारियों में खासी मायूसी है। हालांकि रविवार को मेले में दिन भर रौनक का माहौल रहा। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने गर्मियों के कपड़े, औजार और जरूरत का सामान खरीदा। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को मेले में सस्ते दामों पर बेहतर सामान मिल रहा है। वहीं व्यापारियों की मानें तो अब तक यह मेला उनके लिए मंदा ही रहा है। व्यापारी सोनू, बिस्वास, राहुल, सुलतान, हामीद, मुकेश सहित अन्य ने कहा कि इस बार मेले में कारोबार मंदा चल रहा है। जिस कारोबार की उम्मीद लेकर वे मेले में पहुंचे थे, उसके अनुसार व्यापार काफी धीमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में कम दुकानें सजी हैं, बावजूद इसके व्यापार गतिविधियां घटी हैं। ऐसे में उन्हें अपना किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।