सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Out-of-Control Truck Crashes Into Goods Train After Brake Failure, Driver Escapes Unhurt

Umaria News: अनियंत्रित ट्रक मालगाड़ी से टकराया, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 11:20 AM IST
Umaria News: Out-of-Control Truck Crashes Into Goods Train After Brake Failure, Driver Escapes Unhurt
जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक बेकाबू ट्रक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया और वहां से गुजर रही मालगाड़ी से सीधे जाकर टकरा गया। दुर्घटना उमरिया जिले के नेशनल हाईवे-43 पर स्थित किक्कू होटल के सामने हुई, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। हादसे के वक्त भी वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP54 1178 कटनी से बुढार की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही पाली नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचा, उसका कम्प्रेशर पाइप फट गया, जिससे उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन पूरी तरह से बेकाबू हो गया। ट्रक चालक नौशाद अहमद ने स्थिति को भांपते हुए त्वरित निर्णय लिया और ट्रक को रेलवे ट्रैक की तरफ मोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Damoh News: बोतराई हाई स्कूल के छात्र के रिजल्ट में गड़बड़ी, पहले बताया पास, फिर किया गया फेल; शिकायत दर्ज

ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही ब्रेक फेल हुए, मैंने देखा कि सामने दर्जनों लोग खड़े हैं। यदि ट्रक सड़क पर सीधे चलता रहता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। ऐसे में मैंने जान जोखिम में डालकर ट्रक को रेलवे ट्रैक की ओर मोड़ दिया, ताकि किसी निर्दोष की जान न जाए। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी।  तेज रफ्तार ट्रक सीधे मालगाड़ी से जा टकराया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हालांकि गनीमत रही कि टक्कर में ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

हादसे में मालगाड़ी को भी आंशिक क्षति पहुंची है। हादसे के बाद रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा लेकिन रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रक सड़क पर आगे बढ़ता तो निश्चित ही कई लोगों की जान जा सकती थी। लोगों ने ट्रक चालक की बहादुरी और सूझबूझ की प्रशंसा की और राहत की सांस ली कि कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही पाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि एक ट्रक तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गया और रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। वहां मालगाड़ी से टक्कर भी हुई, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारणों की भी जांच करेगी। साथ ही रेलवे विभाग भी अपने स्तर पर मालगाड़ी को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे सलधार में 20 मीटर ध्वस्त

06 Aug 2025

सीतापुर: राज्यमंत्री सुरेश राही का फोन न उठाने वाले बिजली विभाग के जेई का निलंबन, सुनिए बातचीत

06 Aug 2025

अवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन का छठवां स्थापना दिवस, 21 महिलाओं को दीं सिलाई मशीनें

05 Aug 2025

दो घंटे की बारिश से दुकानों, घरों में घुसा पानी, मार्गों पर जलभराव

05 Aug 2025

नगर में जगह-जगह रूद्राभिषेक कर भंडारे और ठंडाई का वितरण

05 Aug 2025
विज्ञापन

जर्जर मकान का छज्जा बारिश के दौरान गिरा, बालिका की दबकर मौत

05 Aug 2025

Muzaffarnagar: साध्वी प्राची बोलीं, पांच ब्वॉयफ्रेंड रखेन वाली लड़कियां घर नहीं बसाएंगी

05 Aug 2025
विज्ञापन

डीयू के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों के पास अब भी मौका

05 Aug 2025

मंत्री संजय निषाद बोले- गंगा मइया गंगा पुत्रों का पांव धुलने के लिए आतीं, गंगा पुत्र सीधे स्वर्ग जाते

05 Aug 2025

VIDEO: बांकेबिहारी काॅरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने की गिरिराज महाराज से रक्षा करने की प्रार्थना

05 Aug 2025

दिल्ली विधानसभा में 'फांसी घर' पर किया जमकर हंगामा

05 Aug 2025

VIDEO: बांकेबिहारी काॅरिडोर के खिलाफ की गोवर्धन परिक्रमा

05 Aug 2025

VIDEO: बांकेबिहारी काॅरिडोर का विरोध तेज, गिरिराज जी से की प्रार्थना

05 Aug 2025

अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने आए लोग दूर-दूर से

05 Aug 2025

VIDEO: फैक्टरी में कारीगर की दर्दनाक माैत, परिवार में मच गया कोहराम; नहीं रुके आंसू

05 Aug 2025

VIDEO: फैक्टरी में कारीगर की दर्दनाक माैत, परिजनों का हंगामा

05 Aug 2025

इनरव्हील क्लब अलीगढ़ सिटी में में सावन उत्सव का हुआ आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत

05 Aug 2025

VIDEO: पूर्ति निरीक्षक कक्ष पर लटका रहता है ताला, ग्रामीण परेशान

05 Aug 2025

Jabalpur News: मृत व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए परवीना बानो से बन गई नीलम ठाकुर, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

05 Aug 2025

नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया

05 Aug 2025

नोटिस आने पर नियमों और तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए

05 Aug 2025

स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक लाने के लिए अभिभावकों ने सीएम रेखा का किया धन्यवाद

05 Aug 2025

फरीदाबाद के एनआईटी-दो स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

05 Aug 2025

एमसीडी तदर्थ समिति चुनाव: इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल ने रणनीति का किया खुलासा

05 Aug 2025

Sehore Kanwar Yatra:  कुबेरेश्वर धाम हादसे के बाद दस घंटे पहले ही हाईवे डायवर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित

05 Aug 2025

तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी, वृद्ध की मौत

05 Aug 2025

Meerut: श्री रामराय पब्लिक स्कूल में चंद्रासन प्रकृति फाउंडेशन ने प्रकृति संरक्षण पर की चर्चा, पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई

05 Aug 2025

Meerut: शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में कत्थक नृत्य कार्यशाला में बिखरा शास्त्रीय नृत्य का रंग

05 Aug 2025

Meerut: 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर विकास भवन में शहर के गणमान्य लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

05 Aug 2025

Meerut: जैदी सोसाइटी से निकला चेहलूम का जुलूस, सोगवारों ने की मातमपुर्सी

05 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed