{"_id":"6768d80f45ae4cc3b40466a7","slug":"fog-covered-the-roads-peoples-lives-disrupted-umaria-news-c-1-1-noi1225-2445693-2024-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बढ़ा ठंड का प्रकोप, कोहरे से यातायात प्रभावित, जानकार बोले- ये पहला चरण, अभी और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बढ़ा ठंड का प्रकोप, कोहरे से यातायात प्रभावित, जानकार बोले- ये पहला चरण, अभी और बढ़ेगी ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 10:12 AM IST
उमरिया जिला पूरी तरह वन से आच्छादित है। अब यहां ठंड भी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। जिले में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे लोग कंपकंपाने लगे हैं। ठंड के चलते लोग अब लोग सुबह-शाम घरों में कैद हो गए हैं। सुबह 9 बजे से पहले सड़कों पर लोगों की हलचल कम हो गई है। वहीं, शाम ढलते ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक जाते हैं।
घने कोहरे की चादर छाई
ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है और तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह सात बजे सड़कों पर घने कोहरे की चादर छाई रहती है। दृश्यता इतनी कम हो गई है कि 50 मीटर से आगे देख पाना मुश्किल हो गया है। चारों ओर सिर्फ कोहरा ही नजर आता है, जिससे सड़क मार्ग पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह ठंड का पहला चरण है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉ. ने दी ठंड से बचाने कि सलाह
बीएमओ डॉक्टर वी.के. जैन ने बताया कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए नवजात शिशुओं और सभी उम्र के बच्चों को गर्म कपड़ों के भीतर एक अतिरिक्त लेयर पहनाएं। बुजुर्गों को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का खास ध्यान रखें। बाहर निकलते समय कानों को ढकें और छोटे बच्चों को दस्ताने और मोजे जरूर पहनाएं।
अलाव का ले रहे हैं सहारा
उमरिया जिले में बढ़ती ठंड चलते शाम ढलते ही शहर के लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।