Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
File an FIR no one will take away your job former minister Imarti Devi threatens police VIDEO viral
{"_id":"67ab30a67ce95b8cbb01a0aa","slug":"video-file-an-fir-no-one-will-take-away-your-job-former-minister-imarti-devi-threatens-police-video-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"Imarti Devi: 'FIR दर्ज करो तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खाएगा', समर्थक बोला- नहीं करोगे तो रह भी नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Imarti Devi: 'FIR दर्ज करो तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खाएगा', समर्थक बोला- नहीं करोगे तो रह भी नहीं पाओगे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई और मंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव हार चुकी पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। अब उनका थाने में पुलिस को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
इमरती एक मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने से नाराज होकर अचानक वे अपने समर्थकों के साथ डबरा के देहात थाना पर जा धमकी। वे वहां पहुंचकर हड़काने लगी कि रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की जा रही। वायरल वीडियो में वे डबरा के थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश से बोल रहीं हैं कि FIR दर्ज करो तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खा लेगा।
इसके साथ ही पूर्व मंत्री के साथ थाने में पहुंचे लोगों में से एक इमरती देवी के आगे समर्थक भी टीआई को धमकाते दिख रहा है। इसमें समर्थक पुलिस अधिकारी से बोल रहा है, अगर तुम FIR नहीं करोगे तो तुम यहां नहीं रह पाओगे।
यहां बता दें कि तीन रोज पहले कुछ लोगों ने डबरा स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी सोनू महाराज से मारपीट की थी। उनके परिवार की महिलाओं के कपड़े भी फाड़े थे। इसके बाद भी आज तक पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंची थी। यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। इस मामले पर इमरती देवी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।