Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Singrauli Collector set an example of humanity made dwarf disabled person sit on chair next to him
{"_id":"677fe25c5b3a295c3901f920","slug":"video-singrauli-collector-set-an-example-of-humanity-made-dwarf-disabled-person-sit-on-chair-next-to-him","type":"video","status":"publish","title_hn":"Singrauli: कलेक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, बौने कद के दिव्यांग को बगल की कुर्सी पर बैठाया, भेंट की कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli: कलेक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, बौने कद के दिव्यांग को बगल की कुर्सी पर बैठाया, भेंट की कंबल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 08:22 PM IST
Link Copied
जब कोई उच्च प्रशासनिक अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहजता के साथ अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करता है तो उसके प्रति जनमानस में आदरभाव का बढ़ना भी स्वाभाविक हो जाता है। कुछ ऐसी ही संवेदनशीलता के साथ सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने जिस तरह से कलेक्ट्रेट कार्यालय में माली का काम करने वाले एक बौने कद के दिव्यांग युवक के प्रति आत्मीयता दिखाई, उससे न केवल बौने कद के दिव्यांग संजय को तात्कालिक राहत मिली। बल्कि उसे शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई।
दरअसल, कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित पार्क में माली का काम कर रहे बौने कद के दिव्यांग संजय ने कलेक्टर को बताया कि वह माली का काम करता है। लेकिन उसे परिश्रम बहुत कम मिलता है।
सिंगरौली कलेक्टर ने न केवल उसकी बातों को गंभीरता से सुना, बल्कि उसे अपने बगल में बैठाया। उसका हाल चाल जाना, परिवार के बारे में भी कलेक्टर ने हाल चाल जाना। इसके बाद कलेक्टर ने उसे ठंड से बचने के लिए कंबल भेंट किया और संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि इसका पारिश्रमिक बढ़ाया जाए, ताकि दिव्यांग को घर चलाने में सुविधा हो सके।
अपनी फरियाद लेकर संजय कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने उसकी हालत देखकर उसे अपनी टेबल पर बैठाकर न केवल उसकी फरियाद सुनी, बल्कि उसे ठंड से बचने के लिए कंबल भी भेंट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।