सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Panchayat work stalled due to non-appointment of secretary, Sarpanch gave ultimatum to resign

Vidisha News: दो महीने से सचिव गायब, ठप पड़ा पंचायत का काम; सरपंच ने दी इस्तीफे की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 06:41 PM IST
Panchayat work stalled due to non-appointment of secretary, Sarpanch gave ultimatum to resign

विदिशा जनपद की ग्राम पंचायत कोटरा लश्करपुर में पिछले दो महीनों से सचिव और सहायक सचिव के पद रिक्त होने के कारण पंचायत के अधिकांश शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति से नाराज सरपंच नरेंद्र सिंह दांगी ने कलेक्टर को आवेदन देकर जल्द नियुक्ति की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो वे सरपंच पद से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।

जानकारी के अनुसार, सरपंच नरेंद्र सिंह दांगी ने अपने आवेदन में बताया कि पंचायत में करीब दो महीनों से सचिव और सहायक सचिव का पद खाली है, जिससे पंचायत के कई जरूरी कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। दस्तावेजी काम, योजनाओं का संचालन और ग्रामीणों से जुड़े आवश्यक कार्य लंबित हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें: गैस नहीं मिली तो सिलिंडर लेकर गुना कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, अधिकारियों की खुली नींद; दी राहत

उन्होंने बताया कि वे ग्राम नामाखेड़ी के निवासी हैं और वर्तमान में कोटरा लश्करपुर पंचायत के निर्वाचित सरपंच हैं। सचिव और सहायक सचिव के अभाव में पंचायत का कामकाज प्रभावित हो गया है। छोटे-छोटे कामों के लिए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है और योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा।

सरपंच ने यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पंचायत में जिम्मेदार कर्मचारी ही नहीं होंगे तो विकास कार्य कैसे आगे बढ़ेंगे। कई निर्माण कार्य और योजनाएं इसी कारण से रुकी हुई हैं। यदि जल्द ही सचिव और सहायक सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे सरपंच पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में चारागाह जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, रिसॉर्ट का निर्माण ढहाया

17 Mar 2026

बंदरों से फसल बचाने को किसान बना भालू, अनोखे तरीके से कर रहा खेत की रखवाली

17 Mar 2026

Shimla: कालीबाड़ी हॉल में उपभोक्ताओं को किया अधिकारों के प्रति जागरूक

17 Mar 2026

कानपुर: आईटीआई पांडुनगर में ‘अमर उजाला अपराजिता’ कार्यक्रम, किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

17 Mar 2026

कानपुर: आईटीआई पांडू नगर में रोजगार मेला, टाटा मोटर्स में नौकरी के लिए जुटे अभ्यर्थी

17 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में ट्रॉमा व इमरजेंसी केयर पर आयोजित सेमिनार का हुआ शुभारंभ

17 Mar 2026

फोन पर खुलेआम दी थी धमकी..पुलिस ने बनाया प्लान और फिर ऐसा मार गिराया..अब ऑडियो हो रहा वायरल | Bihar

17 Mar 2026
विज्ञापन

Video: बदायूं में एचपीसीएल अफसरों के हत्यारोपी की दुकानों पर चला बुलडोजर

17 Mar 2026

फरीदाबाद एसजीएम नगर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लंबी लाइन

17 Mar 2026

सुनार से 50 लाख की जूलरी लूट के तीसरे आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी

17 Mar 2026

लोहाघाट के फोर्ती गांव की बैठक में फैसला, शादी-ब्याह में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय

17 Mar 2026

Pithoragarh: सड़क के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे कनार के ग्रामीण, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

17 Mar 2026

Pithoragarh: मुनस्यारी में रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल का गहराया संकट, लोग गरजे

17 Mar 2026

फर्रुखाबाद: नौ माह से सिलिंडर न लेने वाले 76377 उपभोक्ता को करानी होगी केवाईसी

17 Mar 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में झंकार कार्यक्रम में हिमाचली सिंगर कुलदीप शर्मा ने दी शानदार प्रस्तुति

17 Mar 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम बोले, अस्पतालों में आग से बचाव के लिए हों पूरे इंतजाम

17 Mar 2026

VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, मैच में गोल के लिए भिड़े खिलाड़ी

17 Mar 2026

Durg-Bhilai News: भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पुलिसकर्मियों सहित पांच घायल, भारी पुलिस बल तैनात

17 Mar 2026

झांसी कैंट में सीवेज लाइन का काम आठ साल में भी नहीं हो पाया पूरा, जगह-जगह खुदी पड़ी हुई हैं सड़कें

17 Mar 2026

नगर निगम में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

17 Mar 2026

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

17 Mar 2026

शहर के अलग-अलग इलाकों में सिलिंडर के लिए लगी दिखी लाइन, परेशान लोग

17 Mar 2026

शराब पिलाने के बहाने बुला कर युवक की हत्या

17 Mar 2026

जौलजीबी से काली नदी की तेज लहरों के बीच 150 किमी राफ्टिंग करने एसएसबी जवान रवाना

17 Mar 2026

नैनीताल में गैस सिलिंडर के लिए लगी लंबी कतार

17 Mar 2026

Rudrapur: मैत्री क्रिकेट मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया, महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Meerut: मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी के साथ मारपीट, कंधा टकराने पर पीटा, तमंचा दिखाया; वीडियो वायरल

17 Mar 2026

स्मार्ट मीटर वाले दो हजार उपभोक्ताओं को झटका, बिना सूचना कटा कनेक्शन तो उपभोक्ताओं ने घेरा विभाग

17 Mar 2026

VIDEO: टेंपो में बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र चोरी, ग्रामीणों ने चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

17 Mar 2026

मुजफ्फरनगर: परिषदीय विद्यालयों की गणित की परीक्षा संपन्न

17 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed