Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Disha Patani House Firing: Rohit Godara challenges the encounter of those who opened fire at Disha Patani's ho
{"_id":"68cd6f59e415c08cdf0556d9","slug":"disha-patani-house-firing-rohit-godara-challenges-the-encounter-of-those-who-opened-fire-at-disha-patani-s-ho-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों के एनकाउंटर पर रोहित गोदारा की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वालों के एनकाउंटर पर रोहित गोदारा की चुनौती
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 19 Sep 2025 08:27 PM IST
Link Copied
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी रविंद्र और अरुण के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया। एनकाउंटर को सनातन की हार बताते हुए लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास भी किया गया है। तो वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो पुलिस और सख्ती से निपटेगी।
एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि गिरोह के पास हथियार कहां से आते हैं? इसकी भी जांच कराई जाएगी।
रोहित गोदारा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट में लिखा है कि ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया है। यह एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार है। हम हमारे शहीद भाइयों के लिए वो काम कर सकते हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पावर वाला हो, वक्त लग सकता है, लेकिन इसकी माफी नहीं है।
जानकारी सामने आई है कि फरार दोनों आरोपियों नकुल व विजय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। मारे गए शूटरों की तरह इन पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम था जो अब दिल्ली पुलिस के खाते में जाना तय है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली पुलिस ने दिल्ली से संपर्क किया है। दोनों का बी वारंट लेने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।