{"_id":"6a1e666f19e8bebaa7095495","slug":"video-aap-leader-talbir-gill-alleges-majitha-police-station-dispute-was-pre-planned-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप नेता तलबीर गिल का आरोप- मजीठा थाना विवाद पूर्व नियोजित था, माहौल खराब करने की कोशिश की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता तलबीर गिल का आरोप- मजीठा थाना विवाद पूर्व नियोजित था, माहौल खराब करने की कोशिश की गई
आम आदमी पार्टी के मजीठा हलका इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने मजीठा थाना विवाद और नगर काउंसिल चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल तथा बिक्रम सिंह मजीठिया पर तीखा हमला बोला है। अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गिल ने कहा कि मजीठा थाने में हुई घटना पहले से सुनियोजित थी और इसका उद्देश्य माहौल खराब कर राजनीतिक लाभ लेना था।
उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल चुनावों की मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई। हाईकोर्ट के पर्यवेक्षकों और सीसीटीवी निगरानी में गिनती करवाई गई। आम आदमी पार्टी ने सात सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, इसलिए धांधली और धक्केशाही के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
तलबीर गिल ने आरोप लगाया कि मजीठा थाने में एक आरोपी को छुड़ाने के लिए समर्थकों ने हंगामा किया, सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते हस्तक्षेप नहीं करती तो आरोपी को थाने से बाहर ले जाया जा सकता था।
गिल ने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मजीठा के युवाओं से अपील की कि वे भड़काऊ राजनीति से दूर रहें और क्षेत्र में शांति व भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।