{"_id":"69b8e43d300786d1bb071100","slug":"video-after-floods-unseasonal-rains-have-now-ruined-the-wheat-crop-in-amritsar-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बाढ़ के बाद अब बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल बर्बाद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बाढ़ के बाद अब बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल बर्बाद की
अमृतसर के गांव वरपाल में किसान पहले ही बाढ़ से हुए नुकसान से उबर नहीं पाए थे कि अब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
पिछले कुछ दिनों के दौरान पंजाब भर में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण तैयार खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। खास तौर पर वरपाल में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने फसल को जमीन पर गिरा दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर मेहनत कर अपने बच्चों की तरह फसल को पाला था, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार अगर फसल लंबे समय तक खेतों में इसी तरह पड़ी रहती है तो दाने काले पड़ने और उत्पादन (झाड़) कम होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसानों की आय पर सीधा असर पड़ेगा।
किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले आई बाढ़ से उनकी धान की फसल का भी भारी नुकसान हुआ था और अब फिर से बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रहे नुकसान से किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।