{"_id":"69b8e58ddcc36ec75a082e55","slug":"video-accused-arrested-in-amritsar-with-three-pistols-and-eight-live-cartridges-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी नवां पिंड (अमृतसर ग्रामीण) को काबू किया। पहले उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद पूछताछ के दौरान दो और पिस्तौल तथा आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामद हथियारों में एक विदेशी कंपनी का PX-5 मॉडल पिस्तौल और दो देसी पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों की फायर पावर कम होगी और शहर में अपराध पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इस सफल ऑपरेशन के लिए डीसीपी सिटी, एडीसीपी और एसीपी नॉर्थ समेत पूरी टीम को बधाई दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।