Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Guru Har Rai Sahib Ji's Gurgaddi Divas was celebrated with reverence, conveying a message of environmental conservation.
{"_id":"69b8fca76e8fec59210774bc","slug":"video-guru-har-rai-sahib-jis-gurgaddi-divas-was-celebrated-with-reverence-conveying-a-message-of-environmental-conservation-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु हरिराय साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धा से मनाया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु हरिराय साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धा से मनाया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हरिराय साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जहां बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी।
भोग के उपरांत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी ज्ञानी बलविंदर सिंह के जत्थे द्वारा इलाही बाणी का कीर्तन किया गया, जिससे संगत निहाल हो गई। अरदास की सेवा भाई बलजीत सिंह ने निभाई, जबकि श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलजीत सिंह ने पवित्र मुखवाक लिया। इस दौरान उन्होंने संगत के साथ गुरु साहिब जी के जीवन और उपदेशों पर विचार साझा करते हुए सभी को गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर सरदार भगवंत सिंह धगेड़ा ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की ओर से गुरु साहिब के गुरता गद्दी दिवस को ‘पर्यावरण दिवस’ के रूप में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरु हरिराय साहिब जी का जीवन हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्रेम करने का संदेश देता है। वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों और संगत द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।