बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar's Lovepreet Singh wins silver medal in weightlifting at the 2026 Commonwealth Games; celebrations in his village.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अमृतसर के लवप्रीत सिंह ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक, गांव में जश्न

Nivedita Nivedita
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:50 PM IST
Amritsar's Lovepreet Singh wins silver medal in weightlifting at the 2026 Commonwealth Games; celebrations in his village.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की +110 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह की सफलता पर उनके गांव में जश्न का माहौल है। पदक जीतने की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। लवप्रीत भारतीय नौसेना में जवान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गांव के सरपंच जुगराज सिंह ने कहा कि लवप्रीत ने न केवल अपने परिवार और गांव बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 से 12 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि लवप्रीत गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और पंचायत खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि युवा खेलों से जुड़ें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। कोच हीरा सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद इस बार लवप्रीत ने रजत पदक हासिल कर अपनी मेहनत का स्तर और ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिलने पर लवप्रीत भविष्य में ओलंपिक में भी भारत के लिए पदक जीत सकते हैं। लवप्रीत के पिता कृपाल सिंह पेशे से दर्जी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने बचपन से ही भारोत्तोलन में रुचि दिखाई थी और लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वहीं उनकी माता सुखविंदर कौर ने इसे वाहेगुरु की कृपा और बेटे की अथक मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि अब पूरा परिवार लवप्रीत से ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

31 Jul 2026

11 अगस्त से डीएसपी राजासांसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी किसान-मजदूर संघर्ष समिति

31 Jul 2026

अमृतसर बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकान से उठाई चीनी की बोरी, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

31 Jul 2026

यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन से यातायात ठप,

31 Jul 2026

जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन

राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू, कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

31 Jul 2026

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

31 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल ने की PM मोदी की सराहना, बोले- संत रविदास का संदेश घर-घर पहुंचाया

31 Jul 2026

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

31 Jul 2026

Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

31 Jul 2026

Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र

31 Jul 2026

शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही

31 Jul 2026

जाल बिछाकर ठगी करने वाला पीडीडीयू नगर में गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार; VIDEO

31 Jul 2026

जमीन विवाद में सड़क पर उतरे किसान, बांस-बल्ली बांध चार घंटे तक लगाया जाम, VIDEO

31 Jul 2026

मां विंध्यवासिनी परिसर में भिड़े पंडा, VIDEO

31 Jul 2026

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

31 Jul 2026

Haridwar: कावड़ यात्रा की पहली रात धर्मनगरी में उमड़ी भोले के भक्तों भारी भीड़

30 Jul 2026

7.06 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

30 Jul 2026

VIDEO गंगा एक्सप्रेसवे पर सपा नेताओं से मिले अखिलेश यादव बूथ मजबूत करने के दिए निर्देश

30 Jul 2026

कानपुर: कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

30 Jul 2026

Meerut: घर पर बिना बताए हरिद्वार गए दसवीं के छह छात्र, पुलिस ने किए बरामद

30 Jul 2026

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित

30 Jul 2026

Meerut: कांवड़ शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना

30 Jul 2026

Meerut: हापुड़ अड्डे पर लगा भीषण जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन, हलकान हुए लोग

30 Jul 2026

नोएडा के आर्य नगर मार्केट में व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें, चोरी और जलभराव से व्यापार ठप

30 Jul 2026

सावन माह के पहले दिन बिठूर के पत्थर घाट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

30 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर गिर रहा नाले का पानी, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़

30 Jul 2026

कानपुर: बिठूर घाट पर टूटे पड़े महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष, सावन में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

30 Jul 2026

कानपुर: पांडु नगर में फूटा पानी का फव्वारा, सड़क बनी तालाब

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed