{"_id":"69a57165a579c0802f0b4962","slug":"video-bikram-majithia-raised-questions-on-law-and-order-in-punjab-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिक्रम मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Ankesh Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:45 PM IST
Link Copied
पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरदासपुर के आदियां गांव के सिख युवक रणजीत सिंह की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि पहले पंजाब पुलिस ने शहीद हुए अपने कर्मियों की मौत को आपसी गोलीबारी बताया, फिर कुछ युवकों को आईएसआई का एजेंट कहकर बदनाम किया गया। उनका कहना है कि जब आदियां गांव की ग्राम सभा ने इस घटना के विरोध में प्रस्ताव पारित करने की कोशिश की तो पुलिस ने रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। बाद में नया रजिस्टर लाकर प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हिरासत में दिलावर सिंह को प्रेस के सामने पेश करना अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश थी। आरोप लगाया कि अब दिलावर सिंह के परिवार की महिलाओं को भी परेशान किया जा रहा है।
मजीठिया ने पंजाब के सभी गांवों की ग्राम सभाओं से इस मामले की निंदा में प्रस्ताव पारित करने की अपील की और मुख्यमंत्री तथा एडीहॉक डीजीपी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।