{"_id":"699456fb716c8462c5078052","slug":"video-bulldozers-run-on-illegal-properties-of-drug-smugglers-in-amritsar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ढहाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ढहाया घर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला प्रशासन अमृतसर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस स्टेशन बी-डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में पड़ते सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को नगर निगम की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन के अनुसार यह संपत्ति अनमोल (34), सोनिया (24) और गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) की थी, जो आपस में भाई-बहन हैं और नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अनमोल और गगनदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 223 (दिनांक 23 सितंबर 2025) और सोनिया के खिलाफ एफआईआर नंबर 177 (दिनांक 18 अगस्त 2025) दर्ज है।
प्रशासन ने बताया कि नशे के पैसों से बनाई गई इस इमारत को अवैध घोषित कर गिराया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंग और नशा अपराध से जुड़ी किसी भी जानकारी को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन 93946-93946 पर साझा करें। जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और गिरफ्तारी में सहायक सूचना पर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।