{"_id":"69df63e4c5189cf2af09d6b8","slug":"video-bus-departs-under-pilgrimage-scheme-in-amritsar-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दिखाई हरी झंडी
Ankesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:39 PM IST
Link Copied
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव मखनविंडी से “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के तहत यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल एक साधारण सफर नहीं, बल्कि बुजुर्गों की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक शांति से जुड़ा एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं सामाजिक और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करती हैं और बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा को और सुदृढ़ बनाती हैं। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह यात्रा सभी यात्रियों के लिए सुखद, सुरक्षित और आध्यात्मिक संतुष्टि से भरपूर रहे।
इस दौरान गांववासियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की ओर से यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।