{"_id":"699d2301cc54d61a5801db18","slug":"video-congress-effigy-burnt-yuva-morcha-protest-led-by-bjp-leader-tarun-chugh-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता तरुण चुघ की अगुवाई में कांग्रेस का पुतला फूंका, युवा मोर्चा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता तरुण चुघ की अगुवाई में कांग्रेस का पुतला फूंका, युवा मोर्चा का प्रदर्शन
तरुण चुघ की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय के बाहर कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद भाजपा नेता सरबजीत सिंह शैंटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कार्रवाई देश के लिए शर्मनाक है।
शैंटी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि मजबूत हो रही थी, उस समय इस प्रकार का प्रदर्शन 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।